Bihar

‘अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आया, हार पर कांग्रेस करेगी विश्लेषण’, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बयान

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं और मतों की गिनती जारी है. कांग्रेस की सीटिंग सीट राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार और बीजेपी की बढ़त नजर आ रही है. वहीं मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है. ऐसे में इन स्थितियों पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बयान सामने आया है.

‘अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं’:

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर शुरूआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में नहीं आ रहा है. इस पर आगे विश्लेषण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमलोग उम्मीद कर रहे थे कि तीनों राज्यों का परिणाम हमारे हक में आएगा लेकिन अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आ रहा है. अभी चुनाव के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है और उसके बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जाएगा.

“निश्चित रूप से अपेक्षा कर रहे थे कि तीनों राज्यों का परिणाम हमारे हक में आएगा. मगर ऐसा नहीं हो रहा. जो रुझान है, उसपर विश्लेषण किया जाएगा. लेकिन हम लोग उम्मीद करते थे कि तीनों ही राज्यों में हमारी सरकार बनेगी. राजस्थान में तो सरकार के खिलाफ कोई नहीं बोलता था. एंटी इनकंबेंसी जैसी कोई बात नहीं थी बल्कि सरकार की तारीफ होती थी. लेकिन जो रुझान है उस पर निश्चित रूप से विश्लेषण की आवश्यकता है.”– अखिलेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

‘क्षेत्रीय दलों से ज्यादा भाजपा की पकड़’: 

वहीं जदयू एमपी सुशील कुमार पिंटू ने कहा है कि अब कांग्रेस को सभी राज्यों में क्षेत्रीय दलों को आगे लेकर चुनाव लड़ना होगा, इसपर अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार में क्षेत्रीय दल को कांग्रेस ने आगे किया है. जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां बाकी क्षेत्रीय दलों से काफी मजबूत स्थिति कांग्रेस की है. राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी क्षेत्रीय दलों से भारतीय जनता पार्टी की ताकत ज्यादा है.

इंडिया गठबंधन के लोग एकजुट: 

वहीं 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक पर कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी की सत्ता को हटाने के लिए सभी इंडिया गठबंधन के साथी एकजुट है. इंडिया गठबंधन अपने पूरे ताकत और सामर्थ्य से मोदी सरकार को हटाएगी. दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. फिर मीडिया से बातचीत के दौरान ये सारी बातें कही.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago