बीपीएससी आज से दूसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करना शुरू करेगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसकी पुष्टि कर दी है। आयोग ने कहा है कि आज शुक्रवार को सबसे पहले हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आएगा। इसके बाद आज ही मिडिल स्कूल (कक्षा छठी से आठवीं वर्ग) के दो विषयों मैथ्स व साइंस का रिजल्ट आएगा। इस तरह रिजल्ट आने की प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीक से एक के बाद एक वर्गों का लगातार परिणाम जारी किया जायेगा।
बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कदाचार करने वाले अभ्यर्थियों और मुन्ना भाई बनकर परीक्षा देने वालों पर आजीवन बैन लगेगा। अभ्यर्थियों पर एक से पांच साल का प्रतिबंध लगेगा। आयोग की छवि खराब करने और गलत शिकायत वाले अभ्यर्थियों पर भी कार्रवाई होगी।
मिडिल स्कूल के बाद कक्षा 11 व 12 और कक्षा 9 व 10 के शिक्षकों का रिजल्ट जारी होगा। सबसे अंत में कक्षा पहली से पांचवीं तक यानी प्रारंभिक शिक्षकों का रिजल्ट जारी होगा। पहली से 12वीं कक्षा तक के अलग-अलग कोटि के शिक्षकों के रिजल्ट जारी होने में तीन से चार दिन लगने का अनुमान है। कुल 1.22 लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद बीपीएससी टीआरई 2.O की काउंसलिंग 26 दिसंबर से शुरू होगी। 26 दिसंबर को वर्ग 6-8 की काउंसलिंग, 27 दिसंबर को वर्ग 9-10 की काउंसलिंग, 28 दिसंबर को वर्ग 11-12 की और 30 दिसंबर को वर्ग 1-5 की काउंसलिंग हो सकती है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…