Bihar

समस्तीपुर: Just Dial से नंबर निकालकर डॉक्टर के यहां अपॉइंटमेंट लिया था, 99 हजार रुपये की साइबर ठगी का हुआ शिकार…

समस्तीपुर :- साइबर क्राइम के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब गूगल और जस्‍ट डायल पर मिले नंबर भी फ्रॉड के हो सकते हैं इसलिए जरूरी है कि ऐसे मामलों से सबक लेते हए आप पूरी सावधानी बरतें। जरा सी चूक से साइबर ठगी का शिकार बन जाने का ताजा मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र का है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि उसके पिताजी राजेंद्र दास का इलाज पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में डॉक्टर बीबी भारती से चल रहा था। इस दौरान उन्हें पता चला की डॉक्टर का कंकड़बाग में निजी क्लिनिक भी है जहां इससे कम पैसों में इलाज हो सकता है। इसके बाद दूसरी बार डॉक्टर बीबी झा के निजी अस्पताल जो हर्ट केयर के नाम से चलता है, उसका नंबर इंटरनेट पर ‘जस्ट डायल’ से निकाल कर अपॉइंटमेंट लिया। अपॉइंटमेंट लेने के समय उनसे नाम, पता, उम्र पूछा गया जो उन्होंने सही-सही बताया। उसके बाद उधर से दूसरे नंबर से फोन आता है और पीड़ित को वही नाम, पता और उम्र ठीक उसी तरह बताया जाता है जो उन्होंने डॉक्टर के क्लीनिक पर अपॉइंटमेंट लेने के समय दर्ज कराया था।

फोन करने वाले व्यक्ति ने उनको बताया कि आपने डॉक्टर साहब के यहां बुकिंग करवाया है उसका स्लॉट बुक नहीं हो पाया है। इसके लिए आपको 5 रूपये का ऑनलाइन टोकन कटवाना होगा। उसके बाद फोन करने वाले साइबर फ्राॅड ने पीड़ित को एक ऐप डाउनलोड करने बोला, तो उसने वह डाउनलोड कर लिया। फिर उसने कहा इस माध्यम से ही पैसा भेजिए तो पीड़ित ने भेजा तो 5 रूपये का पेमेंट नहीं गया। फिर साइबर ठग ने पीड़ित से कहा कि आपकी बुकिंग नहीं हो सकती है।

क्योंकि पीड़ित के पिता की तबीयत खराब थी इसलिए वह डर गया और उसने साइबर ठग के कहे अनुसार पेमेंट प्रक्रिया को लेकर डेबिट कार्ड के ऊपर अंकित अंकों का लास्ट चार डिजिट और एक्सपायरी डेट मांगा गया तो उसने दे दिया। उसी समय उनके अकाउंट से 5 रूपये कट गया, जिसका रेफरेंस नंबर भी उन्हें दिया गया। इसी रिफरेंस नंबर पर बुकिंग होने के बाद वह डॉक्टर बीबी भारती के यहां अपने पिताजी को दिखाने ले गये। डॉक्टर के पास अपना रिफरेंस नंबर दिया तो डॉक्टर ने मरीज को देखा। इसके बाद वह सभी घर आ गये। ठीक उसके दूसरे दिन 26 नवंबर को उनके अकाउंट उसी अकाउंट से 99 हजार रूपये की फ्राॅडिंग कर लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी समस्तीपुर साइबर सेल को दिया। प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर उन्होंने आवेदन भी दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago