Bihar

BPSC TRE 2.0: दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्ना भाई, एक केंद्र पर गणित की परीक्षा स्थगित

बिहार के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी की ओर से दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा का आज (शुक्रवार) दूसरा दिन था. दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई. इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही थी. निगरानी के क्रम में विभिन्न जिलों से चार सस्पेक्ट पकड़े गए हैं. यह सभी किसी दूसरे अभ्यर्थी के बदले परीक्षा देते हुए पकड़े गये हैं. बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है.

दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज

वहीं, बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने इस संबंध में बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दरभंगा से दो, औरंगाबाद व सहरसा से एक-एक सस्पेक्ट पकड़े गये हैं. इन पर संबंधित जिला पदाधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं. दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सीतामढ़ी के एक सेंटर पर गणित की परीक्षा स्थगित

रवि भूषण ने बताया कि सीतामढ़ी के एक परीक्षा केंद्र पर मैथ की परीक्षा होने थी, प्रश्न पत्र कम रहने के कारण केवल मैथ विषय की परीक्षा उस सेंटर की स्थगित कर दी गयी है. केवल यही सेंटर की परीक्षा 15 दिसंबर को सेकेंड पाली में आयोजित की जायेगी. पटना के सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. पटना शहर में कुल नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई. परीक्षा देकर निकलने अभ्यर्थियों ने कहा हिंदी व अंग्रेजी के ग्रामर के सवाल को कठिन बताया.

95 प्रतिशत रही उपस्थिति

शुक्रवार को राज्य के 396 केंद्रों पर हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, समाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारिरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई. इसमें शिक्षा विभाग के वर्ग नौवीं से 10वीं, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग नौवीं से 10वीं (संगीत, कला विषय छोड़कर) व अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग छठी से 10वीं के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. रवि भूषण ने बताया कि परीक्षा में कुल 2,33,506 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. इसमें 95 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही.

शनिवार को 555 केंद्र पर शामिल होंगे 3,11,300 परीक्षार्थी

बीपीएससी के अनुसार नौ दिसंबर के परीक्षा के लिए राज्य भर में 555 केंद्र बनाये गये हैं. तीसरे दिन 3,11,300 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान की शिक्षा विभाग के वर्ग छठी से आठवीं के लिए होगी. वहीं, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छठी से आठवीं के भाषा (हिंदी व अंग्रेजी) की परीक्षा होगी. वहीं, 10 दिसंबर, 12 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को विभिन्न जिलों में एकल पाली में परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को 11 बजे तक सेंटर के अंदर प्रवेश कर लेना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

17 घंटे ago