Bihar

बिहार के 31 अपराधियों पर इनाम की घोषणा, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 से 3 लाख तक; STF ने रखी ये शर्त

एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने राज्य के 31 कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की विस्तृत सूची जारी की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि की भी घोषणा की है। इनमें 15 अपराधियों पर 3 लाख रुपये, 12 पर 2 लाख और 4 पर 1 लाख रुपये तय किया गया है। सबसे ज्यादा 8 अपराधी वैशाली जिला के हैं। जबकि बेगूसराय के 6 और औरंगाबाद के अपराधी शामिल हैं। इस फेहरिस्त में 6 कुख्यात नक्सली शामिल हैं। इन अपराधियों की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

इस लिस्ट में एक अपहृत का भी नाम शामिल हैं। इनका नाम विनायक कुमार है। इन्हें वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र के बुद्धा कॉलोनी अदलवाड़ी मोहल्ला के वार्ड नं-3 से अगवा किया गया था। इनका कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है। एसटीएफ के एडीजी सुशील खोपड़े ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। उनके अनुसार, इन अपराधियों की सूचना या इससे जुड़ी कोई अहम जानकारी देने वालों को यह इनाम दिया जाएगा।

इन जानकारियों के आधार पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी हो सके। घोषित इन पुरस्कारों की वैधता अवधि दो वर्ष की होगी। यह इनाम किसी आम व्यक्ति के साथ ही किसी पुलिस कर्मी को भी दिया जा सकता है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद ये अपराधी लगातार फरार चल रहे हैं।

कुख्यात 6 नक्सलियों में 5 औरंगाबाद जिले और 1 जमुई से संबंधित हैं। इन सभी पर 3 लाख रुपये का इनाम है। इसमें कुख्यात नक्सली कमांडर नंदलाल यादव उर्फ नितेशजी उर्फ इरफान भी शामिल है। वह गया जिला के मैगरा थाना के तारवाडीह का रहने वाला है। उस पर 27 कांड दर्ज हैं। इसके बाद राजेंद्र यादव उर्फ विवेक उर्फ ब्रेक 30 नक्सली वारदातों में नामजद है। इस पर एसटीएफ ने पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अब राशि बढ़ाकर 3 लाख कर दी गई है। वह गया जिला के कोठी थाना के कनरगढ़ टोला का रहने वाला है। सीताराम रजवार उर्फ रमनजी पर पहले से 1 लाख रुपये इनाम घोषित है। इसे भी बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है।

वैशाली का राज विवेक उर्फ विवेक उर्फ फिरंगी, राकेश कुमार उर्फ छोटु, दिल्ली कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ दिलीप कुशवाहा, रवि सहनी, आलोक सिंह उर्फ आलोक कुमार, विकास महतो उर्फ जॉन राईट, राजू पटेल उर्फ राजू सिंह एवं इंद्रसेन कुमार। बेगूसराय का नगीना महतो उर्फ नागो महतो, सुधीर सिंह उर्फ लंबुआ, शशि ठाकुर, नितीश कुमार, महेश महतो एवं गंगा महतो। मधेपुरा का जनेश्वर यादव, प्रमोद यादव, गोपालगंज का मनीष कुशवाहा, नवादा का छोटू यादव उर्फ विनय यादव, शिवहर का विशाल झा उर्फ राजा, भोजपुर का दीपक पांडेय एवं सलीम मियां उर्फ मुन्ना, सीवान का गोलू सिंह, गया का बैजनाथ मांझी शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

22 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

15 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago