Bihar

बिहार के 26 IAS अफसरों को मिली प्रोन्नत्ति, लिस्ट में कई जिलों के DM भी हैं शामिल,पूरी सूची देखें…..

बिहार प्रशासनिक सेवा आईएएस में प्रोन्नत 26 अधिकारियों को अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस प्रमोशन वाली लिस्ट में कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इस लिस्ट के अनुसार लखीसराय के डीएम का भी प्रमोशन हुआ है। अब वे अपर सचिव होंगे। इसके अलावे बेगूसराय़, शिवहर, नवादा के जिलाधिकारियों को भी अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है।

दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक लखीसराय डीएम अमरेंद्र कुमार, शिवहर के डीएम राम शंकर, नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, बेगूसराय के बंदोबस्त अधिकारी विजय कुमार सिंह का प्रमोशन अपर सचिव के पद पर किया गया है।

इसके साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव एस एस कैसेर सुलतान, संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग में तैनात मिथिलेश कुमार साहू, तजी संयुक्त संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग सुमन कुमार, सचिव बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग दुर्गानंद झा, तदेन संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग विनय कुमार को अपर सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago