Bihar

बिहार के इस एयरपोर्ट पर 12 किलो 600 ग्राम सोना बरामद, दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार; बरामद गोल्ड की कीमत 9 करोड़ रुपये

बिहार के गया एयरपोर्ट पर डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) और कस्टम की टीम ने गुरुवार को सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। एयरपोर्ट पर 12 किलो 600 ग्राम सोना के साथ दो म्यांमार के नागरिक को पकड़ा गया है।

आरोपी म्यांमार एयरवेज की विमान से बुधवार को सोना लेकर गया एयरपोर्ट पहुंचा था। खुफिया इनपुट पर डीआरआई और कस्टम की टीम ने दोनों विदेशी को सोना समेत दबोच लिया। उनके पास से दो अलग अलग बैग से 12 किलो 600 ग्राम सोना बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए विदेशी नागरिक स्काई मार्शल बताए गए हैं, जो हवाई जहाज पर यात्रियों के सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया जाता है। दोनों से पूछताछ के क्रम में लोकल मददगार के भी शामिल होने की बात सामने आई है। डीआरआई की टीम ने छापेमारी कर गया शहर से चार युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बरामद सोने की कीमत बाजार में लगभग 9 करोड़ रुपए आंकी गई है।

आरोपी सोना तस्कर के गया स्थित आवास पर डीआरआई की छापेमारी में डॉलर होने की सूचना मिली है। सभी आरोपियों से गया एयरपोर्ट पर डीआरआई और कस्टम के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में एयरपोर्ट के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

एयरपोर्ट निदेशक बंगजीत साहा ने कहा कि कुछ लोगों से सोना बरामद होने के बात सामने आई है, फिलहाल अभी इस मामले में पूछताछ हो रही है। जानकारी आने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago