Bihar

बिहार: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर BPSC टीचर के पद पर ज्वाइनिंग के लिए पहुंची महिला पकड़ाई; बनाया था जबरदस्त प्लान, मगर DEO कार्यालय में हो गया खेला!

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग के लिए एक महिला डीईओ कार्यालय पहुंची। जांच के दौरान नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया। जैसे ही महिला को इसकी भनक लगी, वह डीईओ कार्यालय से भाग गई। फर्जी नियुक्त पत्र लेकर पहुंची महिला पर प्राथमिक दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जांच में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के आरोप में महुआ के पातेपुर रोड स्थित एक साइबर कैफे में एसडीपीओ और एसडीओ छापेमारी करने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार नियुक्ति पत्र पर QR CODE नहीं रहने और सीरियल नंबर रॉल नंबर मैच नहीं करने पर अधिकारियों को शक हुआ। तभी नियुक्ति पत्र की जांच पड़ताल की गई तो पूरे तरीके से फर्जी पाया गया।

जब महिला से डीईओ ने पूछताछ किया तो महुआ अनुमंडल क्षेत्र के पातेपुर रोड़ स्थित शर्मा साइबर कैफे द्वारा नियुक्त पत्र जारी करने की बात बताया गया है। उसने कहा की साइबर कैफे द्वारा एक और भी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, जो की वे अभ्यर्थी मुजफ्फरपुर जिले के है।

फर्जी महिला शिक्षिका अभ्यर्थी महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी मोहम्मद सेराज की पुत्री शाजिया खातून बताई गई है। जो की 13 दिसंबर को शर्मा साइबर से जारी किये गए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पातेपुर सैदपुर डुमरा मध्य विद्यालय में योगदान करने पहुंची थीं। लेकिन नियुक्ति नहीं लिया गया था और DEO कार्यालय से आर्डर करवाने को लेकर कहा गया। इसके मद्देनजर शाजिया खातून ऑडर लेने डीईओ कार्यालय हाजीपुर में 14 दिसंबर को पहुंची थीं। तभी शक के आधार पर नियुक्ति पर जांच की गई और फर्जी होने की बात डीईओ के समक्ष स्वीकार की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

20 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago