Bihar

नित्यानंद राय ने कबूली लालू की चुनौती; उजियारपुर से लड़ाएं तेजस्वी या तेजप्रताप को, हारा तो संन्यास ले लूंगा

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि लालू अपने बेटे तेजस्वी या तेज प्रताप यादव किसी को भी समस्तीपुर की उजियारपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भेज दें। अगर वह हार गए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वहीं, अगर उन्होंने लालू परिवार के किसी सदस्य को हरा दिया तो आरजेडी सुप्रीमो को संन्यास लेना होगा। लालू यादव ने एक दिन पहले कहा था कि नित्यानंद के सामने वे तेजप्रताप को भी खड़ा कर दें तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बयान का पलटवार किया। उन्होंने लालू द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में उनका कभी दल या दिल नहीं बदला। वह अपनी नीति और सिद्धांत से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण और वोटबैंक के लिए कसाई खाना खोलकर लालू परिवार जनता को गुमराह कर रहे हैं।

नित्यानंद राय ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में आरजेडी सुप्रीमो को चुनौती देते हुए कहा कि वह तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में सभा लगाएं। राघोपुर में चर्चा कराएं, फिर साबित हो जाएगा कि कौन गोहत्यारा है और कौन गोरक्षक।

लालू द्वारा पत्नी को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नित्यानंद ने कहा कि वे इतने सीनियर नेता हैं। इतनी हल्की बातें उनपर शोभा नहीं देती हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि लालू जेल में गए थे तो राबड़ी देवी को ही सीएम क्यों बनाया? क्या उन्हें अपनी पार्टी में कोई दूसरा काबिल नेता नहीं दिखा था?

नित्यानंद राय ने लालू की चुनौती को कबूलते हुए कहा कि वे उजियारपुर में तेजस्वी या तेजप्रताप को भेजें, अगर हार गया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अगर लालू का परिवार हारा तो उन्हें संन्यास लेना पड़ेगा। बता दें कि नित्यानंद अभी उजियारपुर से बीजेपी के सांसद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

11 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

16 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

17 घंटे ago