Bihar

बहुत हुआ इंतजार…बिहार के विशेष राज्य दर्जे के लिए चलेगा सबसे बड़ा अभियान; भीम संसद में केंद्र पर बरसे नीतीश

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में कुछ ज्यादा गहमागहमी देखने को मिल रही है. चुनाव से ठीक पहले बिहार में जातीय जनगणना और आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच तैयार कर दिया है. मंडल बनाम कमंडल की इस नए मंच में जातिगत राजनीति को चरम पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में जेडीयू की ओर से आज यानी रविवार (26 नवंबर) को पटना में भीम संसद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के जरिए जेडीयू ने दलितों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और यह बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि आधुनिक युग में वही दलितों के मसीहा हैं.

भीम संसद में आई भीड़ देखकर मुख्यमंत्री नीतीश गदगद हो गए. उन्होंने इसके लिए मंत्री अशोक चौधरी की जमकर तारीफ की. भीड़ देखकर मुख्यमंत्री इतना खुश हो गए कि उन्होंने अब कोई भी काम हो, तो बताइएगा.. हम तो घूमते ही रहते हैं. हम लोग तो आपका काम करते ही रहते हैं. आगे भी करते रहेंगे. आपका कोई काम हो बताना, हम लोग उसे पूरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया पर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिना प्रचार के इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने सबके हित में काम किया है. हम लोगों ने बिहार में जाति आधारित गणना कराई, जिसमें सभी जातियों की आबादी का पता चल गया. जिसमें कई जातियों की आबादी बढ़ गई और अब उसी हिसाब से आरक्षण भी बढ़ा है. अब अनुसूचित जाति का आरक्षण 16% की बजाय 20% किया। एसटी के लिए 1 परसेंट की बजाय 2 परसेंट किया। पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए 12% की बजाय 18% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 18 फीसदी की बजाय 25% आरक्षण किया.

कार्यक्रम में महिलाओं को देखकर भी मुख्यमंत्री नीतीश काफी खुश हुए. उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में कितनी ज्यादा संख्या में महिलाएं और लड़कियां आई हैं. गांव से लेकर शहर तक विकास हुआ. पहले तो महिलाएं घर से निकल ही नहीं पाती थीं. मुस्लिम वर्ग और महादलित वर्ग के लिए हम लोगों ने बहुत काम किया. हम लोगों ने टोला सेवक और सरकारी मरकज को सरकारी रूप में रखा है. सबको सरकारी हमने दे दिया है. आज जितना पैसा दे रहे हैं, अगले साल और बढ़ा देंगे. कितना खुशी है सबलोगों को.

भीम संसद में सीएम नीतीश ने कहा कि बहुत दिनों तक केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार किया, लेकिन अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलानें के लिए अभियान चलेगा. अगर स्पेशल स्टेट का दर्जा मिल जाए तो बिहार का विकास 5 की बजाय 2 साल में हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago