Bihar

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना: लाभार्थियों के बीच पहली किस्त का वितरण, CM नीतीश ने जारी की राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त देंगे. 2023-24 के प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी को यह पहली किस्त दी जाएगी. बापू सभागार में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और उद्योग मंत्री समीर कुमार सेठ भी मौजूद रहेंगे.

2000 लाभुकों को पहली किस्त दी जाएगी:

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के 2000 लाभुकों को पहली किस्त दी जाएगी तो वहीं अति पिछड़ा वर्ग के उद्यमी योजना के तहत 2000 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 2000, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 2000 और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत 1247 लाभुकों को पहली किस्त की राशि दी जाएगी.

10 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान:

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें से 50% अनुदान और 50% सरकार ऋण देती है. उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों को पहली किस्त की राशि दी जाएगी, उनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है.

आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर:

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दूसरी किस्त के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है. नीतीश सरकार की ओर से 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है. 10 लाख रोजगार के तहत ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय मदद सरकार के तरफ से दी जा रही है. लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago