बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन है. इसे वह धूम- धाम के मना रहे हैं. राजद के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है. डिप्टी सीएम के क्रिकेट से राजनीति तक का सफर बेहद दिलचस्प है. इनकी प्रेम कहानी की भी सभी चर्चा करते है. इन्होंने अपनी बचपन की दोस्त को अपना हमसफर बनाया है.
डिप्टी सीएम ने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से ही की थी. यह खुद कहते है कि वह क्रिकेट के खिलाड़ी भी रह चुके है. तेजस्वी यादव देश के चर्चित युवा नेताओं में से एक हैं. इनका वीडियो भी कई बार सामने आया है, जिसमें यह चौके और छक्के लगाते हुए नजर आते हैं.
तेजस्वी ने राजश्री से किया था प्रेम विवाह
उपमुख्यमंत्री ने क्रिकेट की शुरूआत साल 2009 में की थी. जानकारी के अनुसार इन्होंने अपने करियर के दौरान सात मैच खेले थे. इसमें एक रणजी मैच, दो लिस्ट-ए मैच और तीन टी-20 मैच है. इसके बाद इन्होंने राजनीति में अपने सफर की शुरुआत की थी. राजनीति के अलावा उपमुख्यमंत्री के निजी जीवन की भी खूब चर्चा होती है. इनकी प्रेम कहानी दुनियाभर में मिसाल बन चुकी है. तेजस्वी ने राजश्री से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद इन्होंने सभी को प्रेम और करुणा से दुनिया में रहने और इसे जीतने की बात भी कही है.
स्कूल के समय में रेचल से हुई थी मुलाकात
दरअसल, रेचल आइरिश उर्फ राजश्री यादव और तेजस्वी यादव साथ पढ़ाई किया करते थे. राजश्री यादव एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती थी. यही डिप्टी सीएम का भी घर हुआ करता था. तेजस्वी यादव ने एक साक्षात्कार में खुद इस बात को साझा किया था कि वह रेचल को अपने स्कूल के समय से ही जानते है. रेचल पहले एक एयरहोस्टेस हुआ करती थी. यह खुद बताती है कि पहले इन्होंने ही तेजस्वी यादव को प्रपोज किया था. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पति अंतरमुखी हैं, धरातल से जुड़े हुए इंसान हैं. तेजस्वी यादव का आज 34वां जन्मदिन है. इस मौके पर कार्यकर्ता 34 पौंड का केक काटने जा रहे है.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…