Bihar

ईद व बकरीद की छुट्टियां बढ़ी; होली, दुर्गा पूजा में घटाई गई, अगले साल से शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में भी आना होगा स्कूल

शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका सोमवार को जारी कर दी है। छुट्टी तालिका में इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। विभाग ने इस बार यह भी तय कर दिया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे।

दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दी गई है। 2023 में तीज की दो और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी थी। शिक्षा विभाग ने पहली बार पहली से 12वीं कक्षा के लिए एक तरह की छुट्टी तालिका तय की है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों के लिए जिला छुट्टी तय करता था। वहीं, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूल के लिए माध्यमिक निदेशालय छुट्टी का आदेश तय करता था।

विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगी। शिक्षक और कर्मी अन्य शैक्षणिक, प्रशासनिक कार्य करेंगे। इस दौरान शिक्षक-अभिभावक बैठकें भी होती रहेंगी। किसी जिले में विशेष अवसर पर यदि जिला पदाधिकारी किसी प्रकार का अवकाश घोषित करना चाहें तो उन्हें मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। किसी भी स्कूल में प्रधानाध्यापक अपने स्तर से स्कूल में अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे, अन्यता उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सभी स्कूलों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती तथा अन्य महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी। लोक सभा चुनाव को देखते हुए गर्मी की छुट्टी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसका आदेश विभाग द्वारा अलग से निकाला जाएगा। गुरुवार को भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद आयोजित की जाएगी।

शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी व रविवार को कक्षा

विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य के सभी उर्दू प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों/मकतबों जहां साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा, वहां रविवार को विद्यालय खुलेंगे। साथ ही यदि कोई विद्यालय मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में अवस्थित हैं और उर्दू विद्यालय की तरह शुक्रवार को साप्ताहिक आवकाश घोषित करना चाहते हैं तो जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर घोषित कर सकते हैं। ईद व बकरीद के मौके पर तीन-तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। 2023 में ईद पर एक और बकरीद की दो दिनों की छुट्टी थी। होली पर दो व दुर्गापूजा में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

15 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

13 घंटे ago