Bihar

बिहार में शिक्षक काउंसलिंग की आखिरी तारीख हुई खत्म, पास होने के बाद भी इतने हजार सीटों पर अभ्यर्थियों ने नहीं दिया योगदान

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख भी समाप्त हो गई है। जिसमें बीपीएससी द्वारी जारी 1.22 लाख सफल अभ्यर्थियों में से 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने शिक्षक की नौकरी के लिए योगदान दे दिया है। वहीं 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने बिहार सरकार की नौकरी को ठुकरा दिया है। ऐसे में जहां पहले से ही 50 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई थी, अब यह संख्या 60 हजार के पार हो गई है। जो कि कुल सीटों का एक तिहाई से भी अधिक है।

योगदान करने वाले शिक्षकों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

सीएम नीतीश कुमार इन सभी शिक्षक को 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके बाद सभी का इंडक्शन ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। यह ट्रेनिंग 4 नवंबर से सूबे के 77 शैक्षणिक संस्थानों में दी जायेगी। नवनियुक्त शिक्षक की ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग को लेकर सभी डीएम को निर्देश दिया है।

ट्रेनिंग को लेकर जारी किया गया आदेश

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नवनियुक्त शिक्षक को इंडक्शन ट्रेनिंग को लेकर सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। निर्देश में कहा है कि वर्तमान में 23 हजार विद्यालय अध्यापकों का ओरियंटेशन कोर्स कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम निर्देश देते हुए कहा है सभी जिलों में उप विकास आयुक्त या फिर अनुमंडल पदाधिकारी समय-समय पर इन प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करें।

सभी जिलों के डीएम को दी गई जिम्मेदारी

केके पाठक ने सभी डीएम से कहा है कि इंडक्शन ट्रेनिंग में विद्यालय अध्यापकों की जो संख्या बताई जा रही है उसके अनुसार विद्यालय अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित हैं अथवा नहीं, दूसरा यह कि कितने विद्यालय अध्यापक प्रशिक्षण से गायब हैं। या इन शैक्षणिक संस्थाओं के कितने टेक्निकल फैकल्टी गायब हैं, इस पर भी नजर रखें।

तीसरा विद्यालय अध्यापकों को आप या वरीय अधिकारी भी संबोधित करें -और अपने राज्य के शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में बताएं। यह आवासीय प्रशिक्षण कई महीनों तक में जिलों में अवस्थित डायट, सीटीई, पीटीईसी संस्थानों में चलेगा। इसलिए इस इंडक्शन ट्रेनिंग का भी आप लगातार मॉनिटर करें। डीएम निर्देश दिया है कि अपने अन्य अधिकारियों से भी इन संस्थाओं का निरीक्षण कराएं।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

27 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago