Bihar

‘शर्म नहीं आती, दुनिया में बेइज्जती करवा रहे, कितना नीचे गिरोगे…,’ नीतीश के बयान पर MP की रैली में पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के गुणा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा प्रहार किया. जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विधानसभा में दिए सीएम नीतीश के बयान की आलोचना करते हुए कहा, ‘इंडी एलायंस, घमंडिया गठबंधन के बहुत बड़े नेता विधानसभा के अंदर माताओं-बहनों के लिए ऐसी भद्दी बातें कर रहे हैं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती. माता-बहनों के अपमान के खिलाफ गठबंधन के लोग एक शब्द नहीं बोल रहे हैं.. इन्हें शर्म आनी चाहिए…’

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘ये देश का कैसा दुर्भाग्य आया है, कितने नीचे गिरोगे… दुनिया में देश की बेइज्जती कर रहे हो. जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?’

उधर सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला शिक्षा के महत्व पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस लेते हुए बुधवार को कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते है और खेद व्यक्त करते हैं. बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान और बाद में सदन के भीतर नीतीश ने कहा, ‘अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं और मैं अपनी निंदा करता हूं तथा दुख प्रकट करता हूं… आपने (विपक्षी सदस्यों ने) कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं. मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं.’ उन्होंने साथ ही कहा कि वह महिला हितों के प्रबल पैरोकार रहे हैं.

इस मुद्दे पर बीजेपी सदस्यों के सदन में आसन के समक्ष आकर हंगामा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप लोगों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो तो मैं अपने उस शब्द को वापस लेता हूं… और आप जो भी मेरी निंदा करें मैं आपका अभिनंदन करता हूं.’

बता दें कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नीतीश ने मंगलवार को सदन में कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अपनी उक्त टिप्पणी को वापस लेते हुए माफी मांगी और खेद प्रकट किया.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

29 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago