Bihar

‘सारा क्रेडिट सिर्फ अपनी पार्टी को न दीजिए…’, शिक्षक भर्ती पर नीतीश ने दी RJD मंत्री आलोक मेहता को नसीहत

बिहार सरकार ने हाल ही में 1.7 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली थी. इस परीक्षा में 1.22 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं. इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब इस शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने को लेकर होड़ मच गई है. RJD इसे अपने घोषणा पत्र का वादा बताते हुए लगातार इस भर्ती प्रक्रिया को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की उपलब्धि के तौर पर पेश करने में जुटी है. यह बात बिहार के सीएम नीतीश कुमार को नागवार गुजरी और आरजेडी के एक मंत्री पर भड़क गए. नीतीश ने मंत्री को नसीहत दे डाली कि वे इस भर्ती के लिए सिर्फ अपनी पार्टी को क्रेडिट न दें.

दरअसल, नीतीश कुमार ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने महागठबंधन सरकार में राजस्व मंत्री आलोक मेहता से कहा कि अपना और पार्टी का क्रेडिट लेने में मत लगे रहिए. ये कहिए कि ये राज्य सरकार ने नियुक्ति की है. नीतीश ने कहा कि हम किसी काम व्यक्तिगत क्रेडिट नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा, मेरे काम की चर्चा नहीं होती है. अगर केंद्र सरकार 50 हजार भी नौकरी देती है, तो उसकी खूब चर्चा होती है.

2 नवंबर को नियुक्ति पत्र देंगे नीतीश कुमार

बिहार की शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे. ये कार्यक्रम 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा. बीजेपी बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, वे(भाजपा) जब साथ में थे तब कभी नहीं बोलते थे. उन्हें ऐसा बोलने के लिए बोला जाता है इसलिए बोल रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है. सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं.

बीजेपी बोली- ये तमाशा है…

उधर, बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा, “यह एक दिखावा है. जो शिक्षक नियुक्त हो चुके हैं उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाए, यह कौन सा खेल है? नई प्रतिभाओं को लीजिए. जो इस पर विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें आप क्यों नहीं सुन रहे हैं. स्कूलों में शिक्षक क्यों नहीं हैं?…”

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

45 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago