Bihar

बिहार में खाकी पर फिर लगा दाग: बैरक में मिली तस्करों से जब्त शराब; थानेदार सस्पेंड, दारोगा अरेस्ट

बिहार में शराबबंदी का काला सच एक बार फिर सामने आया है। राजधानी पटना के दीघा थाने में बीते रविवार की देर रात जब्त की गई शराब पुलिसकर्मियों के बैरक तक पहुंच गई। एसएसपी राजीव मिश्रा को इसकी सूचना किसी ने खबर दे दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी ने एसपी सिटी को दीघा थाने के हरेक बैरकों की तलाशी लेने को कहा।

सोमवार की रात सिटी एसपी सेंट्रल ने सभी बैरकों की तलाशी ली तो वहां से जब्त की गई शराब बरामद हुई। एसएसपी ने दीघा के थानेदार रामप्रीत पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं दारोगा फूल कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं इस संबंध में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि शराब के इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। जहां कहीं भी पुलिसकर्मियों के शराब के मामले में संलिप्तता की खबर मिलेगी, तुरंत उन पर कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि दीघा इलाके से पुलिस ने पंजाब से लाई गई गई शराब की एक हजार कार्टन बरामद की है। कार्टन में करीब साढ़े आठ हजार लीटर अंग्रेजी शराब थी। वहीं, शराब से लदा एक ट्रक और छह पिकअप वैन भी जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए गोदाम में तहखाने बना रखे थे। क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर शराब की खेप पटना मंगाई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago