Bihar

सीपीआई की पटना में चुनावी रैली आज, लालू और नीतीश को भी न्योता; INDIA गठबंधन दिखाएगा ताकत?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बीजेपी हटाओ देश बचाओ रैली गुरुवार को होने वाली है। पटना के मिलर स्कूल मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी इस सभा में न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लेफ्ट की रैली के जरिए बिहार में INDIA गठबंधन अपनी ताकत दिखा सकता है।

रैली के लिए राज्यभर से सीपीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना बुधवार से ही शुरू हो गया। गुरुवार को रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि रैली के लिए महागठबंधन के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों और राज्य सचिवों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू यादव एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा रैली में शामिल होने के लिए सीपीआई महासचिव डी. राजा बुधवार को पटना पहुंच गए। दो राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर (एटक महासचिव) व रामकृष्ण पांडा भी देर रात पहुंचे। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार अंजान गुरुवार को पटना पहुंच जाएंगे।

गांधी मैदान में नीतीश बांटेंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

सीपीआई की बीजेपी हटाओ देश बचाओ रैली का आयोजन पहले पटना के गांधी मैदान में किए जाने का फैसला लिया गया था। मगर बाद में राज्य सरकार द्वारा 2 नवंबर को ही गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रखा गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह आयोजन दोपहर 2 बजे बाद होगा। गांधी मैदान में सरकारी आयोजन के चलते सीपीआई की सभा का स्थल बदलकर मिलर स्कूल मैदान किया गया।

बीकेएमयू का सम्मेलन

सीपीआई की रैली खत्म होने के बाद गर्दनीबाग के गेट पब्लिक लाइब्रेरी के प्रांगण में भारतीय खेत मजदूर यूनियन का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। उद्घाटन महासचिव डी राजा करेंगे। सम्मेलन 5 नवंबर तक चलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

51 मिनट ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

57 मिनट ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago