Bihar

हम चार-पांच महीना सीएम रह जाते तो नीतीश को कुत्ता नहीं पूछता; जीतनराम मांझी का जवाबी हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने जवाबी हमला किया है।विधानसभा परिसर में पत्रकारें के साथ बातचीत के दौरान मांझी ने नीतीश कुमार द्वारा उनपर की गई टिप्पणी पर कहा कि मुझे उनकी बात पर गुस्सा नहीं आ रहा है, बल्कि दया आ रही है। मुख्यमंत्री इन दिनों लगातार इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। हम राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। मांझी ने कहा है कि यदि हम चार-पांच महीना सीएम रह जाते तो नीतीश कुमार को कुत्ता भी नहीं पूछता।

दरअसल, गुरुवार को बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल-2023 को लेकर सदन में चर्चा हो रही थी। इस दौरान जीतनराम मांझी ने अपनी राय रखी, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। आग बबूला होकर नीतीश कुमार ने मांझी को जमकर सुनाया।

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी मूर्खता से जीतन राम मांझी सीएम बने थे। इनको कोई सेंस और कोईआइडिया भी नहीं है। हम मना कर रहे थे लेकिन एनडीए को छोड़कर हमारे साथ आ गए। अभी हम जानकर उधर भगा दिए हैं। नीतीश ने आगे कहा कि यह किसी काम का आदमी नहीं है। परिवार का लोग भी इनके खिलाफ है। जब मैनें इन्हें मुख्यमंत्री बनाया तो पार्टी के लोग दो माह में ही कहने लगे कि यह आदमी गड़बड़ है, इसे हटा दीजिए। आखिरकार बाध्य होकर हटाना पड़ा।

जीतनराम मांझी पर क्यों भड़के नीतीश?

सदन में चर्चा के दौरान जीतनराम मांझी ने कहा कि जाति जनगणना सही से नहीं हुई है। इसलिए इसका फायदा सही लोगों तक नहीं पहुंचेगा। मांझी का इतना कहना था कि नीतीश कुमार हत्थे से उखड़ गए और तू-तड़ाक करने लगे। नीतीश कुमार की भाषा को अमर्यादित बताते हुए जीतनराम मांझी सदन से ही बाहर निकल गए। उन्होंने विधानसभा से बाहर निकलकर कहा कि नीतीश कुमार का दिमाग अब ठीक नहीं है। वह तू-तड़ाक करने लगे हैं। मांझी ने कहा कि मैं इनसे ज्यादा अनुभवी भी हूं। यही नहीं मांझी ने यह भी कहा कि मैं दलित हूं, इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया। किसी और से इस तरह की बात नहीं कर सकते।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

24 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago