Bihar

बिहार विधानसभा में मांझी पर भड़के CM नीतीश, बोले- ‘ये मेरी मूर्खता से मुख्यमंत्री बना, अब इसको गवर्नर बनना है’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। बिहार विधानसभा में गुरुवार को जातिगत सर्वे और आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बीच तीखी बहस हो गई। नीतीश कुमार ने कहा- ‘मेरी मूर्खता से सीएम बना ये… कोई ज्ञान है इसको’।

जाति गणना और सर्वे पर टिप्पणी से भड़के नीतीश

दरअसल, विधानसभा में आरक्षण का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हो रही थी। आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी अपनी बात रख रहे थे। अपनी बातों को रखते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से कराए गए जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वे पर उन्हें विश्वास नहीं है। यह ठीक से नहीं हुआ। आरक्षण बढ़ा दिए ठीक है, लेकिन क्या यह धरातल पर है। जीतन राम मांझी के बयान पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए।

नीतीश बोले-गवर्नर बनवा दीजिए

सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया कि जीतन राम मांझी को कोई ज्ञान नहीं है, वे उनकी मूर्खता की वजह से सीएम बन गए। नीतीश कुमार इतने में ही शांत नहीं हुए। सीएम ने जीतन राम मांझी की ओर देखते हुए कहा- ये गर्वनर बनना चाहता है, पहले भी आपलोगों के पीछे घूमता था, बनवा दीजिए गवर्नर’।

नीतीश कुमार का थम नहीं था गुस्सा

नीतीश कुमार के गुस्से को देखते हुए मंत्री संजय झा और विजय चौधरी सीएम को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन नीतीश कुमार का गुस्सा थम नहीं रहा था। वे लगातार बोले जा रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा- ‘इस आदमी को कोई आइडिया है, इसको जब सीएम बना दिए थे, तो दो महीने के अंदर ही पार्टी के लोग कहने लगे, इसको हटाइए’।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

23 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago