Bihar

सबका नाम नोट करिए, कार्रवाई करेंगे- स्पीकर; बीजेपी के हंगामे के बाद विधानसभा 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी दल बीजेपी के हंगामे के बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के सदस्य हंगामा करने लगे। इस बीच अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों द्वारा कृषि विभाग और किसानों से हित से संबंधित सवाल पूछ रहे थे। दूसरी ओर विपक्षी दल लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। अध्यक्ष उन्हें समझा रहे थे। तभी कुछ सदस्यों ने कुर्सिया उठा लीं। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने उन्हें समझाया पर नहीं माने।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कुर्सी पटकने वाले सदस्यों को चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नाम नोट करने का आदेश भी दिया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ तो कार्यवाही दो बजे दिन तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। उसके बाद सभी सदस्य सदन से बाहर निकल गए।

इधर माले विधायकों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के समर्थन में प्रदर्शन किया। राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सहायिकाएं पटना में आन्दोलन कर रही हैं। पहले दिन भारी संख्या में पटना पहुंची महिलाओं ने विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इनकी मांग है कि राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए और उन्हें मानदेय नहीं बल्कि वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। माले पार्टी के स्तर पर उनके साथ है। आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के समर्थन में माले बार बार सवाल उठाते रहती है।

इससे पहले विधानसभा परिसर में पहुंचते ही बीजेपी ने परिसर में प्रदर्शन किया। बीजेपी के सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा की विधायक निक्की हेंब्रम ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल्द से जल्द पद छोड़ने की बात कही। निक्की हेम्ब्रम ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी पर उम्र का असर हो गया है। वह अब इस पद पर चलने के लायक नहीं हैं। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लड़का लड़की के बीच शादी के बाद क्या होता है, वाला बयान देकर उन्होंने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा है। निक्की हेम्ब्रम ने यह भी आरोप लगाया कि वह भी पहले भी संवेदनशीलता की शिकार हो चुकी हैं। उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से बहुत ठेस पहुंचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो पुराने मामलों यें 6 फरार आरोपित गिरफ्तार, मारपीट और ह’त्या के प्रयास के मामलों में लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…

19 घंटे ago

शहर के आर्या समाज रोड में कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकली खाद व कीटनाशक बरामद, दुकान सील; नगर थाने में FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…

20 घंटे ago

विद्यापतिधाम में आज से तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव का आगाज, उप-मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, महाकवि की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…

20 घंटे ago

कार्तिक पूर्णिमा मेला पर 24 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव, समस्तीपुर व सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज में आज शुरू होगा MBBS सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…

22 घंटे ago

शहीद CRPF जवान के बेटे को 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा देगा ‘होली मिशन स्कूल’

समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…

1 दिन ago