Bihar

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर बड़े हादसे से बाल-बाल बची मिथिला एक्सप्रेस, 46 मिनट में तीन बार ब्रेक बाइंडिंग से लगी आग; कूदकर भागे पैसेंजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रक्सौल से हावड़ा जाने वाली 13022 मिथिल एक्सप्रेस में शनिवार को 46 मिनट के अंतराल पर ब्रेक बाइंडिंग की तीन घटनाएं हुईं। इसके कारण पहिए से चिंगारी व धुआं उठने लगा। धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। लोग चिल्लाने लगे और गाड़ी रुकते ही यात्री कूदकर बाहर भागने लगे। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

पहली घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन से निकलते ही किमी संख्या 82/36 पर ईसीआर 217945 कोच में हुई। कोच के दाहिने से दूसरी ब्रेक यूनिट में दोपहर दो बजकर 05 मिनट पर ब्रेक बाइंडिंग हुई। यहां से निकलने के बाद नारायणपुर अनंत स्टेशन के यार्ड में दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर ब्रेक बाइंडिंग हुई। यहां ट्रेन करीब 22 मिनट रुकी। फिर यहां से निकलने के बाद सिलौत यार्ड में दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर फिर ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन रुकी।

मुजफ्फरपुर से निकलने के बाद जब ब्रेक बाइंडिंग का अलर्ट मिला तो लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी की गति कम कर उसे नारायणपुर अनंत स्टेशन पर रोका। इस दौरान घबराकर यात्री बोगी से कूदकर उतरने लगे।गार्ड और नारायणपुर अनंत स्टेशन के कैरेज स्टाफ के साथ आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर ब्रेक बाइंडिंग दुरुस्त किया।

दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना :

सिलौत में 24 मिनट रुकी मिथिला सिलौत यार्ड में दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर फिर ब्रेक बाइंडिंग की घटना हुई। इससे ट्रेन को लोको पायलट ने रोक दिया। लोको पायलट व गार्ड ने ब्रेक बाइंडिंग ठीक की। यहां ट्रेन 24 मिनट रुकी रही। फिर समस्तीपुर को रवाना हुई। गाड़ी समस्तीपुर स्टेशन पहुंची तो कैरेज एवं बैगन के अधिकारी ने उसे फिट कर आगे के लिए दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना किया। तीनों ब्रेक बाइंडिंग में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।

अलर्ट मिला तब 70 किमी प्रति घंटे थी ट्रेन की रफ्तार :

मिथिला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर के लिए दोपहर दो बजकर एक मिनट पर रवाना हुई थी। उस समय गाड़ी फिट पायी गयी थी। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के नारायणपुर शेरपुर गुमटी के पास जिस समय ब्रेक बाइंडिंग का अलर्ट लोको पायलट को मिला था, उस समय ट्रेन 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार में चल रही थी। इधर, नारायणपुर अनंत स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शिवदास राय ने भी मिथिला एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग की पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago