Sports

इंतजार की घड़ियां खत्म! विश्व कप फाइनल में आज दो बार की चैंपियन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से

इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं और दिल थामकर बैठने का वक्त आ गया है। क्रिकेट के महाकुंभ के फाइनल की सेज सज कर तैयार है और रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बात का फैसला हो जाएगा कि भारत तीसरी बार विश्व चैंपियन बनेगा या ऑस्ट्रेलिया फिर टीम इंडिया के मंसूबों पर पानी फेरकर छठा विश्व खिताब अपनी झोली में डालेगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे होगा।

करोड़ों भारतीयों की दुआएं साथ होंगी

2011 के बाद भारत एक बार फिर प्रबल दावेदार बनकर फाइनल खेलने उतरेगा तो उसके पीछे स्टेडियम में नीली भारतीय जर्सी पहनकर बैठे एक लाख 30 हजार दर्शकों का अपार समर्थन ही नहीं होगा बल्कि करोड़ों भारतीयों की दुआएं और आशीर्वाद भी साथ होगा।

रोहित शर्मा की टीम के साथ अब तक प्रदर्शन और भाग्य दोनों साथ रहे हैं। यह पहली बार है जब भारतीय टीम अपराजेय रहकर विश्व कप का फाइनल खेलने उतर रही है। भारत 10 में से 10 मैच जीत चुका है। रविवार को 11वां मुकाबला जीता तो भारत बिना कोई मैच हारे विश्व चैंपियन बनने वाला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद तीसरा देश होगा।

ऑस्ट्रेलिया को कम नहीं आंका जा सकता

कपिल देव ने 1983 में जब लार्ड्स में विश्व,कप ट्रॉफी उठाई थी तो यह भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में विजयी छक्का जड़ा तो इससे विश्व क्रिकेट में भारत के दबदबे की शुरुआत की। लगातार 10 मैचों से विजयी भारतीय टीम ने एक इकाई के रूप में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन किया है। वह 12 वर्षाें के बाद फिर विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को कमजोर नहीं आंका जा सकता। उसने पिछले सात में से पांच फाइनल जीते हैं।

फाइनल में देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन वनडे विश्व कप का खिताब जीतने के अहसास से अच्छी तरह वाकिफ हैं और रोहित शर्मा भी 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रविवार को होने वाला फाइनल पूरी तरह से अलग होगा। टीम का ध्यान सिर्फ टूर्नामेंट जीतने पर नहीं होगा बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का सैलाब भी उमड़ेगा।

भारतीय टीम से काफी उम्मीदें

किसी भी टीम ने आजतक लगातार 11 जीत के साथ विश्व कप नहीं जीता हैं। यहां तक कि 2019 में इंग्लैंड को खिताबी जीत के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट टीम 2023 में न केवल अपना तीसरा वनडे विश्व कप जीतना चाहेगी बल्कि 50 ओवर के प्रारूप को भी बचाना चाहेगी जो पिछले कम से कम पांच साल से अपनी पहचान बचाने के लिए जूझ रहा है। भारत की जीत से इस प्रारूप को जरूरी बढ़ावा मिलेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब तक वनडे में 150 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 57 और ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैच जीते हैं। 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमें 71 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें भारत ने 33 और ऑस्ट्रेलिया ने भी 33 मैच जीते हैं। पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। विश्व कप में दोनों टीमें 13 बार भिड़ चुकी हैं। भारत ने पांच और ऑस्ट्रेलिया ने आठ बार जीता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में 13 बार भिड़ चुकी हैं। भारत ने इसमें से चार और ऑस्ट्रेलिया ने नौ मुकाबले जीते हैं।

पिछले 10 वर्षों में दोनों टीमें वनडे में 39 मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। 19 बार भारत ने और 18 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछले 10 वर्षों में दोनों टीमें भारतीय सरजमीं पर 24 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 14 और ऑस्ट्रेलिया ने नौ मैच जीते हैं। एक का कोई नतीजा नहीं निकला।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

30 मिनट ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

1 घंटा ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

2 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

19 घंटे ago