Bihar

बिहार: बकरी चुरा कर बाइक से भाग रहे थे चोर; गाड़ी से लगा धक्का तो लोगों ने पकड़ा, बेरहमी से कर दी गई पिटाई

बिहार के सिवान में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई कर दी गई. जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा गांव से दो युवक बकरी चोरी करके मोटरसाइकिल से भाग रहे थे, तभी सुता फैक्ट्री के पास उनका एक्सीडेंट हो गया. किसी ट्रक के धक्का लगने से वह साइड में फेंका गए. उन दोनों चोरों को हल्की चोट लगी. लोगों ने देखा तो करीब गए और शक के आधार पर उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान दोनों चोर भागने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद लोगों ने उन दोनों चोरों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी.

बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई:

भीड़ में मौजूद तमाम लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. लात-घूंसों के साथ-साथ जिनको जो हाथ लगी, उसी से कूटना शुरू कर दी. भीड़ में मौजूद लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाद में पुलिस उन दोनों को अपने साथ थाने ले गई.

दर्जनों बकरी चोरी कर चुके हैं दोनों:

पकड़े गए चोर की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव के रहने वाले विकास कुमार और हाजीपुर के रहने वाले भरत कुमार के रूप में हुई है. वहीं पकड़े गए चोरों पर लोगों का इतना गुस्सा था कि लोग लगातार उन दोनों को पीटते रहे. दोनों पर दर्जनों बकरी चोरी करने का आरोप है.

क्या बोली पुलिस?:

बकरी चोरी के आरोप में पकड़े गए दो चोरों को पहले लोगो ने जमकर धुनाई की फिर पुलिस को इसकी सूचना दी. वहीं मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना के एएसआई राहुल भारती ने बताया कि आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

17 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

21 घंटे ago