Bihar

वर्ल्ड कप ‘फाइनल’ में टीम इंडिया की हार पर बिहार के मंत्री का बयान, PM मोदी को बताया अशुभ

आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के शुरू होने पर अच्छी फॉर्म में थी। टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बना थी। फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस फाइनल मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद स्टेडियम में पहुंचे थे। अब टीम इंडिया की हाल को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने टीम इंडिया की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए विवादित बयान दे दिया।

एक निजी चैनल से बात करते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर और उनके पैर टीम इंडिया के लिए अशुभ साबित हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जाने पर विश्व विजेता बनने वाले खिलाड़ी मैच हार गए।

संजय राउत ने पीएम मोदी के स्टेडियम जाने पर उठाए थे सवाल

फाइनल मैच से पहले ही उद्धव ठाकरे गठबंधन के नेता संजय राउत ने भी निशाना साधा था। उन्होंने स्टेडियम में पीएम मोदी और अमित शाह की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से ही हर चीज को उनका राजनीतिक इवेंट बना दिया जाता है। क्रिकेट में राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अहमदाबाद में ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि ऐसा लग रहा है कि यहां पर जैसे पीएम मोदी बॉलिंग करेंगे, अमित शाह बैटिंग करेंगे और बीजेपी नेता बाउंड्री पर खड़े होंगे।

क्रिकेट आइकन का बेशर्मी से अपमान किया गया: संजय राउत

वहीं संजय राउत ने एक ट्वीट करते हुए कपिल देव को न बुलाने पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को नहीं बुलाया गया था। क्रिकेट आइकन का बेशर्मी से अपमान किया गया, भारत को अपमानित किया गया…कितनी बड़ी शर्म की बात है? बीसीसीआई, आईसीसी को दुनिया को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने भारत की सत्ताधारी पार्टी के दबाव में ऐसा किया? उन्हें पूरे क्रिकेट जगत को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

6 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

6 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago