Bihar

माफी मांगता हूं, बात वापस ले रहा; यौन संबंधों पर बयान को लेकर नीतीश कुमार की सफाई

जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने वाले नीतीश कुमार ने हल्ला मचने पर सफाई पेश की है। बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शिक्षा की बात कर रहे थे, लेकिन उनकी बात का गलत मतलब निकाल लिया। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि यदि किसी को मेरी बात गलत लगी है तो मैं माफी मांगता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बात का ही गलत मतलब निकाल लिया गया। हम तो महिलाओं की एजुकेशन और उससे आए सुधार को लेकर बात कर रहे थे। फिर भी किसी को यदि बाल गलत लगी है तो मैं बात वापस लेता हूं और माफी भी मांगता हूं।

नीतीश कुमार ने कहा, ‘हमने क्या कहा है, इसको लेकर बड़े पैमाने पर मेरे खिलाफ कुछ लिखा जा रहा है, मैंने जो भी कहा महिलाओं को पढ़ाने की बात कही, बार-बार कह रहे हैं कि महिलाएं कम पढ़ पा रही थीं। उसकी संख्या बताई, हमने ये कहा था कि जो कुछ भी मैंने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी, उन सब लोगों को शिक्षित करने की कोशिश की, जब पता चला कि अगर पुरुष और स्त्री दोनों की शादी हो गई, अगर स्त्री मैट्रिक पास है तो प्रजनन दर देश में 2 है, बिहार में भी 2 है।

उन्होंने कहा कि अगर लड़की मैट्रिक के आगे इंटर है तो देश में प्रजनन की दर 1.7 है और बिहार का 1.6 है। मुझे इतनी खुशी हुई कि बड़ा तेजी से महिलाओं को पढ़ा दीजिएगा तो जनसंख्या कम हो जाएगी। हमने महिलाओं के लिए इंटर तक की पढ़ाई के लिए शुरू किया, अगर सोने की बात कही है, यूं ही कुछ बात कह दी तो माफी मांगता हूं। निंदा हो रही है तो अपना बयान वापस लेते हैं। जो निंदा कर रहे हैं उनका अभिनंदन है, मैं ऐसे निंदा नहीं करता हूं।

विधानसभा में हल्लाबोल की तैयारी में भाजपा, नोटिस दिया

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बीच अपनी महिला विधायकों को आगे कर दिया है और विधानसभा में विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। पार्टी की ओर से कार्य स्थगन प्रस्ताव भी दिया गया है। साफ है कि विधानसभा में आज हल्लाबोल हो सकता है। गौरतलब है कि इस पर बवाल मचा तो जेडीयू से लेकर आरजेडी तक बैकफुट पर आ गईं। वहीं भाजपा की महिला विधायकों ने नीतीश कुमार से इस्तीफा ही मांग लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago