Bihar

‘केंद्र सरकार का पत्र आया है’, दरभंगा पहुंच नीतीश कुमार ने कहा – AIIMS बनकर इतना अच्छा हो जायेगा कि सब लोग देखते रह जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दरभंगा पहुंचे। डीएमसीएच में नवनिर्मित सर्जिकल ब्लॉक के सभागार में 2742.04 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल को पुनर्विकसित करने की योजना का उद्घाटन किया।

प्रतिवर्ष 250 नामांकन के शैक्षणिक भवन, 2100 शैय्या के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर के निर्माण का शिलान्यास एवं 194.08 करोड़ की लागत से 400 शैय्या के सर्जिकल ब्लॉक सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

एम्स के निर्माण पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स के निर्माण से शहर का बहुत विस्तार हो जाएगा। केंद्र सरकार का पत्र आया है, उसके अनुरूप स्थल को विकसित किया जाएगा। स्थल को ऊंचा किया जाएगा। फोरलेन बनवा रहे हैं। इतना अच्छा हो जाएगा कि सब लोग देखते रह जाएंगे। हम लोग तेजी से काम करके केंद्र को भेज देंगे। अब केंद्र सरकार भी सहमत हो गई है।

उनके शुरू करने से पहले हम लोग विस्तार कर देंगे। आप देखिएगा कि नेपाल समेत हर जगह से यहां लोग इलाज कराने के लिए आएंगे। पहले एक एम्स अटलजी के कार्यकाल में पटना में बन गया था। बाद में 2015 में बना रहे थे। हमने कहा था कि पटना में पहला मेडिकल कॉलेज है, यहां उसके बाद यह दूसरा मेडिकल कॉलेज है। हम चाहते थे यहीं पर बने।

‘हम तो पहले डीएमसीएच को ही एम्स बना देना चाहते थे’

जब हम एमपी थे, बाहर घूमते थे, लोग मिलते थे, दूसरे देशों में यहां के डॉक्टर मिलते थे तो हमको बहुत खुशी होती थी। डीएमसीएच का विस्तार हो जाएगा। 2100 बेड का हो जाएगा। डीएमसीएच का स्थल ऊंचा हो जाएगा। 250 छात्र मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई पढ़ेंगे। सभी लोगों का अच्छे से इलाज होगा।

पिछली बार हम तो पहले डीएमसीएच को ही एम्स बना देना चाहते थे, केंद्र सरकार पहले भी सहमत भी हो गई थी। बाद में स्थल बदला गया। मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, ललित कुमार यादव, विधायक संजय सरावगी, विनय कुमार चौधरी, मुरारी मोहन झा समेत तमाम वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago