Samastipur

समस्तीपुर: हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर में लगाई आग, विवादास्पद जमीन पर ही होगा अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के सौतेले भाइयों ने की। जमीन बंटवारे को लेकर युवक का उसके सौतेले भाइयों से विवाद चल रहा था। रविवार की मध्य रात्रि विवाद खूनी खेल में बदल गया। आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना उजियारपुर व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पचपैका व मुख्तियारपुर मेनका वार्ड संख्या-1  मोहल्ला की है। दोनों थाना क्षेत्र के सीमा पर ही घटना हुई है। मृत युवक की पहचान धनेश्वर प्रसाद सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। सोनू की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इस दौरान आरोपी के घर के सभी सदस्य फरार हो गये है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है।

फिलहाल भारी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर कैंप कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव का दाह संस्कार नहीं किया गया था। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का दाह संस्कार विवादास्पद जमीन पर ही किये जाने की बात कही है।

वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप था कि घटना के बारे में पूर्व में ही पुलिस को सूचना दी गई थी, बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक सोनू के सगे भाई मनीष कुमार ने बताया उनके दादा फेकन महतो ने दो शादी कर रखी थी। एक पत्नी से तीन पुत्र विनोद महतो, मिथिलेश महतो, और महेश महतो हुए जबकि दूसरी पत्नी से धनेश्वर महतो और राजेश्वर महतो हुए। इसके बाद भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चलने लगा।

मनीष ने बताया कि उनके हिस्से में पड़े तीन कट्ठा जमीन जो फेकन महतो के घर के करीब है। उसे पर फेकन महतो के पुत्रों ने कब्जा जमा रखा है। जब यह लोग उक्त जमीन पर जाते हैं उनके साथ मारपीट की जाती है। इस मामले को लेकर पहले भी हमलोगों ने उजियारपुर थाने में आवेदन दिया गया था। उजियारपुर पुलिस द्वारा छठ के बाद मामला सलटा देने की बात कही गई थी। लेकिन, पिछले 10 दिनों से लगातार विवाद बढ़ता चला गया।

मनीष ने बताया कि रात में सोनू खेत जोतने के बाद देर रात घर लौटा था। इसी दौरान उनके सौतेले चाचा के पुत्र विनोद मिथलेश और महेश ने उसे चापाकल के पास पकड़ लिया और पहले उसके साथ मारपीट की। फिर तीनों ने पड़कर उसे नजदीक से सीने में गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर उजियारपुर पुलिस पहुंची थी। लेकिन, पुलिस को देखने के बावजूद आरोपी नहीं रुके और सीने में गोली मार दी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस ने विभिन्न रास्तों में घुमाया गया। काफी देर बाद उसे उजियारपुर पीएससी लाया गया गया। यहां सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

30 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago