Bihar

बिहार: केबीसी विनर मां की कैंसर से हुई मौत, अब बेटे ने KBC जूनियर में अमिताभ बच्‍चन के सवालों के दिए जवाब; जीते 7.30 लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में दरभंगा के अक्षय आनंद ने अपनी बुद्धिमत्ता से एक बार फिर मिथिला के इतिहास को दोहराया है। इसका प्रसारण 20 नवंबर को हुआ है। उसने न केवल सात लाख 30 हजार की इनामी राशि जीती, बल्कि अपनी अद्भुत सूझबूझ का भी परिचय दिया।

अक्षय ने 6 लाख 40 हजार की राशि सामान्य राउंड से, जबकि 90 हजार की राशि रैपिड फायर सवालों का त्वरित जवाब देकर जीती। असिस्टेंट प्रोफेसर घनश्याम कुमार झा एवं बैंक कर्मचारी स्वर्गीय आरती झा का पुत्र अक्षय आनंद दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है।

12वें सवाल पर अक्षय ने गेम किया क्विट

केबीसी जूनियर में 7 करोड़ की इनामी राशि के लिए खेलते हुए अक्षय ने बिग बी के पहले 10 प्रश्नों का सही उत्तर बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिया।

11वें सवाल तक आते-आते अक्षय की तीनों लाइफ लाइन खत्‍म हो गई, लेकिन अंत में सही जवाब देकर अक्षय ने छह लाख 40 हजार रुपये प्‍वाइंट की रा‍शि जीत ली। जब अक्षय सात करोड़ से महज पांच कदम दूर था तब 12वें सवाल में अक्षय को दो विकल्पों के बीच मन में संशय हुआ और उसने रिस्क लेने की जगह गेम को जीती इनामी राशि के साथ छोड़ना बेहतर समझा।

अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे बिग बी

प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन भी अक्षय की हाजिर जवाबी से प्रभावित दिखे और अक्षय के चुटकुलों पर जमकर हंसे। अक्षय के पिता घनश्याम कुमार झा ने बताया कि बचपन से ही अक्षय की सिलेबस के साथ-साथ अतिरिक्त किताबों एवं जानकारियों में भी गहन रुचि रही है। इससे उसका सामान्य ज्ञान का आधार बहुत मजबूत कर दिया है।

केबीसी विनर मां की कैंसर से हुई मौत

विदित हो कि अक्षय की मां स्वर्गीय आरती झा भी सितंबर 2019 में कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंच चुकी थी।

अक्षय टेलीफोन राउंड के माध्यम से कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचने के लिए अपनी मां से मार्गदर्शन ले रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका केबीसी जूनियर में चयन होने और एपिसोड शूट होने की प्रक्रि‍या के दरमियान ही कैंसर से जूझ रहीं मां का देहांत हो गया। आरती ने भी कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन में 6.40 लाख रुपये जीते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

5 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

43 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago