Samastipur

पटना में समस्तीपुर की महिला ने तीन मंजिला भवन से लगायी छलांग, मकान मालिक से पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटना :- राजधानी पटना में बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना जिले के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मृतका की पहचान रेणु देवी उर्फ सविता (60) के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पटना में रहकर अनिल सिंह के यहां एक बुजुर्ग महिला की देखभाल करती थी।

दाई का काम करती थी महिलाः

घटना मंगलवार की सुबह की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका अनिल कुमार सिंह के यहां दाई का काम करती थी। वहीं रहकर अनिल सिंह की मां का देखभाल करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अनिल सिंह के मकान में ओयो होटल का भी संचालन होता है। पुलिस अनिल सिंह से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार की सुबह 8 बजे बहाना बनाकर छत पर गई थी और वहीं से छलांग लगा दी है। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं एक बुजुर्ग महिला की आत्महत्या से लोग हतप्रद हैं। इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है।

“घटना की जानकारी मिली है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला छत से गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मकान मालिक से घटना की जानकारी ली गई है। मौत का कारण कुछ और भी हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है।”

-कृष्ण मुरारी प्रसाद, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago