Bihar

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, 4 लाख नियोजित शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

पटना में बुधवार सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में विशिष्ट शिक्षक नियमावली पर मुहर लग सकती है। इसका ड्राफ्ट फाइनल रूप से तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ नीतीश सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Bihar DA Hike) भी 4 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।

बता दें कि राज्य में तकरीबन 4 लाख नियोजित शिक्षक हैं। अब इन शिक्षकों के पास राज्यकर्मी का दर्जा पाने का अच्छा मौका है। सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद इन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। सक्षमता परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को तीन मौके मिलेंगे।

इन्हें नहीं देनी होगी सक्षमता परीक्षा

यह भी जान लीजिए कि जिन शिक्षकों ने बीपीएससी परीक्षा पास की है, उन्हें सक्षमता परीक्षा नहीं देनी होगी। वह सीधे ही राज्यकर्मी बन जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक कहे जाने की बात नियमावली में है, जिस शब्द को हटाने को लेकर बड़ी संख्या में सुझाव विभाग को प्राप्त हुए हैं। विशिष्ठ शब्द को हटाने पर विभाग विचार किया जा रहा है।

परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का संवर्ग जिला स्तरीय होगा। यह भी प्रावधान किया गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग से सफल हुए नियोजित शिक्षक और अपने पुराने स्कूल में ही रहना चाहते हैं तो उन्हें सक्षमता परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago