Bihar

बिहार में जातिवार गरीबी के आंकड़े जारी, 34 फीसदी परिवार 6000 रुपये से कम में कर रहे गुजारा

नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में जाति एवं आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की करीब एक तिहाई आबादी गरीब है। सूबे के 34.13 फीसदी परिवारों की मासिक आय महज 6 हजार रुपये है। सरकार ने इन्हें गरीबी की श्रेणी में डाला है। एसटी वर्ग में आने वालीं मुसहर भुइया जैसी जातियों में गरीबों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में लगभग 64 परिवार हर महीनें 10 हजार रुपये या उससे कम में गुजारा चला रहे हैं।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नीतीश सरकार ने हालिया जाति गणना सर्वे की रिपोर्ट सदन की पटल पर रखी। मंगलवार को सरकार ने जाति के साथ ही आर्थिक आधारित गणना के आंकड़े भी जारी किए। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल 2.76 करोड़ परिवारों की गणना हुई है। इसमें से 94.42 लाख यानी 34.13 फीसदी परिवार ऐसे हैं, जो मुफलिसी में अपना जीवन काट रहे हैं।

बिहार में जाति गणना के दौरान हुए आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट-

आय परिवारों का प्रतिशत
6000 रुपये तक 34.13%
6000 से 10 हजार तक 29.61%
10 हजार से 20 हजार तक 18.06%
20 हजार से 50 हजार तक 9.83%
50 हजार से अधिक 3.90%
आय की जानकारी नहीं देने वाले परिवार 4.47%

वर्गवार गरीबी के आंकड़े-

वर्ग गरीबों की संख्या
सामान्य वर्ग 25.09%
पिछड़ा वर्ग 33.16%
अति पिछड़ा वर्ग 33.58%
अनुसूचित जाति 42.93%
अनुसूचित जनजाति 42.70%
अन्य जातियां 23.72%

जातिवार गरीबी के आंकड़े-

जाति  गरीबों की संख्या
दुसाध, धारी, धरही 39%
चमार,मोची 42%
मुसहर 54%
पान, सवासी, पानर 36%
पासी 38%
धोबी, रजक 35%
भुइया 53%
चौपाल 39%
यादव 35%
कुशवाहा, कोइरी 34%
कुर्मी 30%


बनिया 24%
ब्राह्मण 25.32%
भूमिहार 27.58%
राजपूत 24.89%
कायस्थ 13.83%
शेख 25.84%
पठान (खान) 17.61%
तेली 29.87%
मल्लाह 34.56%


कानू 32.99%
धानुक 34.35%
नोनिया 35.88%
चंद्रवंशी (कहार) 34.08%
नाई 38.37%
बढ़ई 27.71%
प्रजापति (कुम्हार) 33.39%

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 घंटा ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 घंटा ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

6 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

11 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

11 घंटे ago