Bihar

इतिहास रचने जा रहा बिहार, आज 120336 सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

बिहार का ऐतिहासिक गांधी मैदान फिर से ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने जा रहा है. 2 नवंबर को सबसे बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के 120336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके बाद संबंधित विद्यालयों में योगदान करने के लिए निर्देशित किया जाएगा. गांधी मैदान में बिहार के विभिन्न जिलों से 25000 शिक्षक पहुंच रहे हैं. इनमें से 500 को मुख्यमंत्री अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौपेंगे.

गांधी मैदान में भव्य तैयारीः

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर गांधी मैदान में भव्य तैयारी की गई है. पश्चिम की ओर से आधे गांधी मैदान को घेर कर बैरिकेडिंग कर दी गई है. विभिन्न जिलों से शिक्षक जब पटना शहर के बॉर्डर पर पहुंचेंगे. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से एस्कॉर्ट कर गांधी मैदान तक लाया जाएगा. इसके लिए शहर में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

वीडियोग्राफी नहीं करेंगे शिक्षकः

कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने साथ कोई खाने-पीने की वस्तु लेकर नहीं आएंगे. उन्हें सिर्फ अपना औपबंधिक नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना है. शिक्षकों के खाने पीने से लेकर यूरिनल तक की पर्याप्त व्यवस्थाएं गांधी मैदान में की गई है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कार्यक्रम के दौरान कोई भी शिक्षक मोबाइल से वीडियोग्राफी नहीं करेंगे और साइलेंट मोड में मोबाइल कर अपने पॉकेट में ही रखेंगे.

बड़े-बड़े बनाए गए पंडालः

विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षक अपने गैलरी में बैठेंगे. फोटोग्राफी उन्हें विभाग की ओर से उपलब्ध करा दी जाएगी. कार्यक्रम को लेकर भव्य तरीके से तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. इसमें शिक्षकों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सी लगाई गई है. शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई है.

03 बजे सीएम पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थलः

विभागीय जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3:00 बजे तक गांधी मैदान में पहुंच जाएंगे. उसके बाद उनका संबोधन होगा. इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रमंडल मुख्यालय और जिला मुख्यालय स्तर तक किया जाएगा. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ शिक्षा मंत्री और अन्य मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे.

पहचे चरण में हुई बहालीः

पहले चरण में बीपीएससी के माध्यम से 1.70 लाख शिक्षकों बहाली निकाली गई थी. इस परीक्षा में 1.20 लाख 336 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसमें बिहार से बाहर के अभ्यर्थी भी शामिल हैं. इन तमाम शिक्षकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

18 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago