बिहार के रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब पूर्व सैनिक सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी अपाची बाइक से आए थे।
घटना के बाद भाग रहे अपराधियों द्वारा भीड़ पर भी फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भीड़ ने तीनों अपराधियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, जिसमें दो की मौत हो गई है।
तीसरा आरोपी गंभीर रूप से घायल
तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है, उसे पुलिस बिक्रमगंज के अस्पताल में इलाज के लिए ले गई है। अपराधियों की अपाची बाइक जब्त हो गई है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष व अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने दो अपराधियों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने की पुष्टि की है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सड़क किनारे अपना घर बनवा रहे थे पूर्व मुखिया
घटना के बारे में बताया कि विजेंद्र सिंह, इसी थाना क्षेत्र के नीमा गांव के निवासी थे। अपना नया मकान कल्याणी मोड़ के पास सड़क किनारे बनवा रहे थे। इसी बीच, बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे अपराधी अपनी बाइक से भागने लगे तभी लोगों ने गोसलडीह गांव के समीप उन्हें घेर लिया।
अपने को घिरा देख अपराधी भीड़ पर गोली चला भागने का प्रयास करने लगे। गोली गोसलडीह निवासी अंकित कुमार को लग गई। जिससे भीड़ ने आक्रोशित होकर उन्हें पकड़ लिया और उनकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई।
पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में ले ली है। शवों की पहचान कराई जा रही है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति है। पुलिस नियमानुकूल कार्रवाई कर रही है।
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…