Bihar

बिहार: देवर ने घर आकर पंखा चलाया तो भाभी ने चाकू गोदकर मार डाला; हैरान कर देगी मर्डर की वजह

बिहार में मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर में बुधवार की देर शाम भाभी ने अपने 26 वर्षीय देवर की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान अदलपुर निवासी उपेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि अभिषेक कुमार की शादी इसी वर्ष 30 मई को खरगपुर थाना क्षेत्र के धपरी मोड़ निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री कंचन कुमारी के साथ हुई थी. इस घटना में मृतक को लेकर परिजन थाना जा रहे थे, बीच रास्ते में ही किसी के सुझाव पर घायल अवस्था में ही उसे सदर अस्पताल ले आए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर था. जिसकी हत्या तीसरे नंबर के भाई निवास मंडल की पत्नी सोनी कुमारी ने चाकू मार कर दी. घटना का कारण बिजली का विवाद बताया जा रहा है. मृतक के पिता उपेंद्र मंडल ने बताया कि निवास मंडल का अपना निजी बिजली कनेक्शन है. शेष पांच भाई एक साथ रहते हैं. बुधवार को अभिषेक ने अपना पंखा चलाया तो आरोपित भाभी सोनी कुमारी ने मृतक पर अपने बिजली कनेक्शन में बाईपास कर पंखा चलाने का आरोप लगाया. इसके बाद मृतक किसी कारण से अपनी पत्नी को गाली दे रहा था. इससे आरोपी को लगा कि मृतक उसे ही गाली दे रहा है. इस पर वह चाकू निकाली और देवर को चाकू मार बुरी तरह से जख्मी कर दी.

परिजनों ने बताया कि सोनी देवी पूर्व में अपने पति का भी सिर फोड़ चुकी है, जिसमें पति को अठारह टांका लगा था. आरोपी महिला का पति मुंबई में काम करता है. वही धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है. आरोपी महिला फरार है और पुलिस मामले की छानबिन में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

48 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago