बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। ताजा मामला छपरा का है। यहां मशरक के लखनपुर में रहने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जा रहा है कि जहीरीली शराब के सेवन से उन्होंने अपनी आंखें गंवा दी है। दोनों को छपरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। पिछले दिनों सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में भी 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। उनके जहरीली शराब से जान जाने की आशंका जताई गई। हालांकि प्रशासन ने शराब की वजह से मौत की पुष्टि नहीं की।
जानकारी के मुताबिक ताजा मामला सारण जिले के मशरक थाना इलाके का है। गोपालगंज जिले की सीमा से सटे लखनपुर में रहने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तीन दिन पहले शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को मशरक में ही उनका इलाज कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए छपरा रेफर किया गया।
बता दें कि पिछले दिनों गोपालगंज और सीतामढ़ी जिले में करीब 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उनकी जहरीली शराब से जान जाने की आशंका जताई गई। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके में अलग-अलग गावों के पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सीतामढ़ी में भी पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई थी।
हालांकि, स्थानीय प्रशासन की ओर से जहरीली शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं की गई। विपक्षी नेताओं ने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमला भी बोला।
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…