Bihar

नीतीश कुमार रात को गंदी फ़िल्में देखकर सोते और जागते हैं: BJP सांसद मनोज तिवारी का बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ बेहद आक्रामक है। बिहार से लेकर दिल्ली तक के नेता नीतीश कुमार की निंदा कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान उन पर बड़ा प्रहार किया। इस बीच, दिल्ली से भाजपा के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार रात को गंदी फिल्में देखते हैं।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा के सांसद पार्टी के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। भोपाल में उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल से बातचीत कहा, ‘हमने 2004 से नीतीश कुमार का समर्थन करना शुरू किया था। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक कलाकार के रूप में भी मैंने उनके लिए प्रचार किया था, जंगलराज हटाना था। जब वह बीजेपी का साथ छोड़कर गए तब भी बात आती थी तो मैं कहता था कि छोड़ो उनके खिलाफ नहीं बोलूंगा। लेकिन सदन के फ्लोर पर जिस तरह उन्होंने महिलाओं, माताओं-बहनों के लिए अमर्यादित बात कही, उसे सुनकर लगता है कि वह रात को कोई गंदी फिल्में देखकर सो रहे, जाग रहे हैं। सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया।’

मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। सांसद ने कहा, ‘महिलाओं के हिमायती होते थे आप। जो शब्द जो हाथों के इशारे, मैं पहली बार यह बोलने को विवश हूं कि नीतीश जी का राजद के साथ जाने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अब ये नीतीश कुमार जी वो नीतीश कुमार नहीं हैं जो बीजेपी के साथ थे।’ उन्होंने कहा, ‘बिहारी होने के नाते मैं जहां भी जाता हूं कहता था कि हम आर्यभट्ट वाले बिहारी हैं, शेरशाह वाले बिहारी हैं, मगध साम्राज्य वाले बिहारी हैं, मंडन मिश्र वाले बिहारी हैं, विद्यापति वाले बिहारी हैं, आज बिहार का वह नेता जिसने कई बार गौरवान्वित किया, वह ऐसा मानसिक संतुलन खोएगा, मैंने कभी अपेक्षा नहीं की थी।’

एक बयान से करियर हुआ जीरो: तिवारी

यह पूछे जाने पर कि नीतीश तो माफी मांग चुके हैं, भाजपा सांसद ने कहा कि इससे उनकी मानसिकता नहीं बदल जाएगी। उन्होंने कहा, ‘क्या करेंगे माफी मांगकर, क्या वो बयान किसी नशे में दिया हुआ है। माफी मांगकर भी आपकी मानसिकता तो नहीं बदल सकती है ना, जो आपने बात की, जो आपने इशारे किए। कैसे महिलाएं बैठी होंगी वहां, कुछ तो बाहर निकलकर रोई हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ बोलना भी नहीं चाहता, एक बयान ने नीतीश कुमार के 20 साल के करियर को जीरो कर दिया है।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

16 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

20 घंटे ago