Bihar

बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर को, एडमिट कार्ड इस दिन से होगा डाउनलोड

बिहार पुलिस एसइआइ भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों भर्ती के लिए आयोजित की जा रही चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

बिहार पुलिस एसआइ भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर रही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा मंगलवार, 21 नवंबर 2023 को जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित तिथि पर 2-2 घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी। इन पालियों के लिए उम्मीदवारों को क्रमश: सुबह 8.30 बजे और दोपहर 1 बजे आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

बिहार पुलिस उप-निरीक्षक एडमिट कार्ड इस दिन

बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस एसआइ प्रारंभिक परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही साथ इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र आवेदन किए उम्मीदवारों को जारी किए जाने की तिथि की भी घोषणा कर दी है। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार अपना बिहार पुलिस एसआइ एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि तक डाउनलोड किया जा सकेगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpssc.bih.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरणों (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, आदि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और त्रुटि होने पर सुधार के लिए तुरंत BPSSC की हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

11 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

12 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago