Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अब दिखने लगा ठंड का असर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार अगले कुछ दिनों में गिरेगा तापमान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 नवम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 3 से 5 किमी. प्रति घंटा की गति से मुख्यत पछुआ हवा चल सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर पुरवा हवा भी चलने का अनुमान है।

पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इधर मौसम का तापमान गिरने से ठंड का असर भी दिखने लग है। इसको लेकर अब लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। इधर सदर अस्पताल में भी ठंड जनित रोगियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी हो गया है।

सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ठंड के इस शुरुआती दौर में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खास कर नवजात, प्रसूता एवं बुजुर्ग लोगों को विशेष हिदायत बरतने की जरूरत है। सुबह के मौसम में ठंड से बचने के लिए उन्हें ऊनी कपड़े पहन कर निकलने की सलाह दी है। साथ ही नवजात बच्चे को भी कपड़ों से ढक कर रखने की सलाह डॉक्टर ने लोगों को दी है। ऐसे मौसम में लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

वहीं ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा कि ठंड के मौसम में कांड का दर्द अधिक होता है। इसके लिए लोगों को सुबह के समय पैदल या वाहन पर जाने के दौरान कान व गला को टोपी, मफलर, गमछा आदि से ढककर निकलना चाहिए। ताकि ठंड का प्रकोप नहीं हो सके। कान में ठंड के प्रकोप होने से कान दर्द, कान बहना, सूजन होना आदि की शिकायत होती है। वहीं गले में भी इसका असर दिखता है।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

11 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

21 घंटे ago