Bihar

बिहार के पूर्व मंत्री को घर बुलाकर कपड़े उतारने लगी दो लड़कियां, डांटकर वहां से निकले तो अब एडिटेड अश्लील फोटो भेजकर 50 लाख की डिमांड

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषिण पटेल से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई है। यह रुपये ब्लैकमेलर ने मांगी है। धमकी दी है कि अगर रुपये नहीं दोगे तो अश्लील फोटो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे तुम्हारा राजनीतिक भविष्य बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, एक महिला ने वृषिण पटेल के व्हाट्सऐप पर एडिट की गई अश्लील तस्वीरें भेजी। इसके बाद 50 लाख रुपये का डिमांड किया। इधर, पूर्व मंत्री ने इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजद नेता के तरफ से ईओयू को दी लिखित शिकायत में यह बतलाया गया है कि- करीब दो महीने पहले एक महिला कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मेरे आवास पर मिलने आई थी। मेरे स्टाफ से महिला ने कहा कि मुझे मंत्रीजी से मिलना है। स्टाफ ने कहा अभी मंत्री जी व्यस्त हैं, वह नहीं मिल सकते हैं। महिला नहीं मानी जिद करने लगी। इसके बाद स्टाफ ने महिला को मुझसे मिलवा दिया। महिला ने कहा कि मैं विधायक बनना चाहती हूं। इस पर मैंने कहा कि विधायक बनना इतना आसान नहीं है। अगर राजनीति में दिलचस्पी है तो पार्टी से जुड़ जाएं। इसके लिए आपको पार्टी कार्यालय आकर सदस्यता ग्रहण करनी होगी। इसके बाद महिला चली गई।

उसके कुछ दिन बाद मैं अपनी कार से हज भवन से एयरपोर्ट वाली सड़क होते बेली रोड की ओर जा रहा था। एक जगह रुका तो अचानक आरोपी महिला वहां पहुंच गई। कहा कि पास ही मेरा घर है। चाय पीने के लिए चलें। मैंने पहले काफी मना किया फिर उसने जिद की मैं उसके घर चला गया। मैंने महिला से पूछा कि पति कहां हैं? उसने कहा काम से बाहर गए हैं। घर में उस वक्त दो लड़कियां भी थीं। पूछने पर महिला ने बताया कि दो बहनें हैं। इसके बाद महिला चाय बनाने किचेन गई। इसी बीच वहां मौजूद दोनों लड़कियां मेरे सामने ही अपने कपड़े उतारने लगीं। मैंने दोनों को डांट फटकार लगाई इसके बाद वहां से निकल गया।

उधर, अब इस घटना के दो माह बाद 26 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को दो अलग-अलग नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आया। कहा गया कि आपके पास दो लड़कियां गई थीं। जिनके साथ आपने अश्लील हरकतें की थीं। इसके बाद फिर मेरे मोबाइल पर दो नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने मेरे वाट्सएप पर अश्लील तस्वीर भेजी। यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी थी। इसके बाद इसी तस्वीर के आधार पर 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। ब्लैकमेलर ने कहा कि 50 लाख नहीं देने पर राजनीतिक कैरियर को बर्बाद कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

15 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

15 घंटे ago