Bihar

बिहार में अब घूसखोर सरकारी कर्मी की खैर नहीं, कोई रिश्वत मांगे तो इन नंबरों पर करें फोन; ऐसे होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अब भ्रष्टाचारियों और घूसखोरों की खैर नहीं है। आप भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की शिकायत सीधे फोन पर कर सकते हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी तरह की शिकायत करने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में रिश्वत मांगने से लेकर किसी निर्माण में हो रही गड़बड़ी और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जमा करने वाले किसी स्तर के लोक सेवकों के बारे में भी शिकायत इन फोन नंबरों पर की जा सकती है। इन नंबरों को निगरानी विभाग के स्तर पर संचालित किया जा रहा है। खास बात ये है कि कॉल करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इन नंबरों को जन सामान्य के लिए जारी किया गया है। भ्रष्टाचार से जुड़ी चार तरह की शिकायतों के लिए अलग-अलग फोन नंबर और ई-मेल पते जारी किए गए हैं। आम लोग बेझिझक होकर इन पर शिकायत कर सकते हैं।

शिकायत मिलने पर ऐसे होगी कार्रवाई

अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी कर्मचारी अथवा अधिकारी की घूस मांगने संबंधित शिकायत करता है, तो एक टीम पहले उस शख्स से मिलेगी। फिर शिकायत की छानबीन की जाएगी। मामला सही पाए जाने पर घूसखोर को रंगे हाथ दबोचने की कार्रवाी की जाएगी। अगर सरकारी निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत आती है, तो इसके लिए मुख्यालय से निगरानी की तकनीकी कोषांग टीम मौके पर जाकर सैंपल लेगी, फिर उसकी जांच होगी। साथ ही किसी लोकसेवक की अवैध संपत्ति से जुड़ी शिकायत मिलती है, इसकी प्रामणिकता की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां करें शिकायत-

तकनीकी मामलों एवं निर्माण संबंधी कार्यों की शिकायतों के लिए

कार्यालय फोन- 0612-2215081

मोबाइल नंबर- 8544419040

पता- तकनीकी परीक्षक कोषांग, ब्लॉक-2 (पार्ट), मुख्य सचिवालय, पटना-1

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जमा करने वाले लोकसेवकों के खिलाफ

(रिश्वतखोर को पकड़वाने के लिए)

कार्यालय फोन- 0612-2506253

मोबाइल नंबर- 9431800122

पता- विशेष (निगरानी) इकाई, 5-दारोगा राय पथ, पटना-15

भ्रष्टाचार से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए

कार्यालय फोन- 0612-2217048

पैक्स- 0612-2232704

मेल- syccvdnic.in

पता- निगरानी विभाग, सूचना भवन, चौथी मंजिल, बेली रोड, पटना-15

पुलिस/प्रशासन/अन्य सरकारी महकमों में रिश्वत मांगने पर

कार्यालय फोन- 0612-2215344/2215043

मोबाइल नंबर- 7765953261

कार्यालय पता (पत्राचार के लिए)- निगरानी ब्यूरो,6 सर्कुलर रोड, पटना-1

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

18 मिनट ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

27 मिनट ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

1 घंटा ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

2 घंटे ago