Bihar

बिहार का बेगूसराय देशभर में सबसे प्रदूषित शहर, टॉप- 10 में पटना समेत प्रदेश के 9 शहर शामिल..

पूरे बिहार में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से शनिवार की शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में नौ शहर बिहार के हैं. प्रदूषण मामले में देश में बेगूसराय नंबर वन और छपरा दूसरे नंबर पर है. वहीं, राजधानी पटना देश से तीसरे सबसे प्रदूषित शहर में शुमार हो गया है.

रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे अधिक बेगूसराय का एक्यूआइ 382 दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर छपरा शहर का एक्यूआइ 376 रहा. इसके अलावा पटना का एक्यूआइ 375 होने के कारण देश का तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा. रिपोर्ट के अनुसार किसी भी अन्य राज्य की तुलना में बिहार के शहर सबसे अधिक प्रदूषित हो रहे हैं. यहां के 10 से अधिक शहरों की वायु गुणवत्ता ‘अधिक खराब’ की श्रेणी में दर्ज की जा रही है.

मुरादपुर स्टेशन पर एक्यूआइ 450 दर्ज

प्रदूषण को लेकर शहर के भीतर सबसे खराब स्थिति मुरादपुर अशोक राजपथ की है. शनिवार को यहां का एक्यूआइ 450 (गंभीर श्रेणी) मापा गया. इसके अलावा दानापुर के डीआरएम ऑफिस के पास एक्यूआइ 361 (बेहद खराब श्रेणी), शिकारपुर, पटना सिटी के पास एक्यूआइ 382 (बेहद खराब श्रेणी), तारामंडल के पास एक्यूआइ 265 ( खराब श्रेणी), राजवंशीनगर में पास एक्यूआइ 417 (गंभीर श्रेणी) और समनपूरा का एक्यूआइ 386 (बेहद खराब श्रेणी) दर्जकिया गया. वैज्ञानिकों की मानें में आने वाले समय में प्रदूषण को लेकर स्थिति और खराब हो सकती है.

दिल्ली और मुंबई की स्थिति बेहतर

प्रदूषण मामले में दिल्ली व मुंबई आदि शहरों की स्थिति काफी बेहतर हो रही है. शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एक्यूआइ 220, लखनऊ का एक्यूआइ 148, चेन्नई का 115 और अहमदाबाद का 141 दर्ज किया गया. वहीं मुंबई की स्थिति काफी अच्छी रही. शनिवार को मुंबई का एक्यूआइ मात्र 90 दर्ज किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

34 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago