Bihar

बिहार में बीडीओ के घर और ससुराल में निगरानी का छापा, मिला एक किलो सोना

बिहार के सारण जिले के तरैया में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात कृष्ण कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में एक किलोग्राम सोने के गहने और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह पर आय से 85 फीसदी ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को सारण और वैशालि जिले में स्थित बीडीओ के तरैया प्रखंड कार्यालय, मढौरा स्थित घर और हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित ससुराल में एक साथ छापेमारी की।

निगरानी थाना पटना में 30 अक्टूबर को बीडीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने तरैया में बीडीओ कार्यालय में छापेमारी की। बताया जाता है कि वहां टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। प्रखंड कार्यालय में निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक अपने पदाधिकारियों के साथ करीब साढ़े 9 बजे पहुंच गए। उन्होंने प्रखंड के प्रधान लिपिक को साथ लिया और बीडीओ के मढौरा स्थित आवास पर छापेमारी की।

करीब साढ़े 11 बजे बीडीओ कार्यालय पहुंची और वहां रखी दो अलमारियों का ताला तोड़वा दिया। अलमारियों को टीम के सदस्यों द्वारा बारीकी से खंगाला गया। तलाशी के बाद निगरानी टीम के प्रभारी सत्यकाम ने बताया कि निगरानी थाना में दो दिनों पहले 30 अक्टूबर को तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीम करीब दो बजे लौट गई।

मुझे फंसाया गया : बीडीओ

बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से वे छापेमारी के दौरान अनुपस्थित थे। उनपर गलत आरोप लगाकर फंसाया गया है। जांच में वह निगरानी टीम का सहयोग करेंगे।

बता दें कि तरैया बीडीओ के कार्यालय में जरूरी जांच के लिए निगरानी टीम के आग्रह पर मढौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की। हाजीपुर नगर थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित बीडीओ के ससुराल में भी छापेमारी हुई। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 65 लाख रुपए दिखाया गया है, जिसमें आय से 87 अधिक है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

46 मिनट ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

2 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

3 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

10 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

12 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

14 घंटे ago