Bihar

बिहार: अपने हिस्से के दूध से चाय बनाने पर की आ’त्मह’त्या; पति से थी नाराज, बोली-बाजार से लाकर बनाते

बिहार में भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के देउवार गांव में शुक्रवार की देर रात पंखे से लटके हालत में एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका 23 वर्षीय खुशबू कुमारी संदेश थाना क्षेत्र के देउवार गांव निवासी पुरुषोत्तम गोस्वामी की पत्नी थी । शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। पति से मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

इधर, मृतका के पति पुरुषोत्तम गोस्वामी ने बताया कि वह अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करती थी और गुस्से में जाकर कमरे का दरवाजा चार-चार घंटे बंद कर लेती थी। वे उत्तरप्रदेश के जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एनजीओ में काम करते है और अपनी पत्नी के साथ वह वही रहते है। 11 नवंबर को दीपावली और छठ पर्व मनाने के लिए वह वापस गांव लौटे थे।

पत्नी के हिस्से के दूध की बना ली चाय तो लगा ली फांसी

21 नवंबर को उनकी शादी का सालगिराह थी। सालगिरह मना कर वापस जौनपुर अपनी पत्नी के साथ जाने का प्लान था। इसके बाद वह 21 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ आरा मार्केटिंग करने भी आए थे और रात में वापस गांव लौट गए थे। घर पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने केक भी काटा था। घर पर सभी लोग एक गिलास रोज दूध पीते हैं। गुरुवार की रात भी सभी ने दूध पी लिया था।

लेकिन, उनकी पत्नी ने नहीं पिया था। जिसके कारण उसके हिस्से क्या दूध फ्रिज में रखा था। शुक्रवार की सुबह जब वे उठे तो उसी के हिस्से की आधे दूध की चाय बना ली। इसके बाद जब वह जगी तो गाली-गलौज करते हुए बोली कि उसके हिस्से के दूध की चाय क्यों बनाई। इस बात पर गुस्से में आकर उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया ।उन्होंने सोचा कि वह अक्सर गुस्से में जाकर कमरे का दरवाजा चार-चार घंटे बंद कर लेती है। इसके बाद वे बाहर चल गए।

जब शाम में वापस घर लौटा तो पता चला कि उसने दरवाजा खोला ही नहीं है। जिसके बाद उन्होंने खिड़की में लगे शीशे को तोड़ दिया देखा पर पता चला कि गले में साड़ी बांध के पंखे से लटकी हुई है। जिसके बाद उन्होंने फोन कर उसके भाई को इसकी सूचना दी। संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या ही लग रहा है।

मायके वालों ने नहीं दी शिकायत

अभी मृतका के मायके वालों द्वारा किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। उनके आवेदन देने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया वार्ड नंबर चार निवासी चंद्रभान गोस्वामी की बेटी खुशबू कुमारी की शादी संदेश थाना क्षेत्र के देउवार गांव निवासी हरेराम गोस्वामी के पुत्र पुरुषोत्तम गोस्वामी से 21 नवंबर 2021 को हुई थी।

मृतका अपने दो भाई व दो बहन में छोटी थी। मृतका के परिवार में मां अनीता देवी व दो भाई शुभम,रोहित एवं एक छोटी बहन पूजा है। इस घटना के बाद मृतका की मां अनीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

11 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

12 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago