Bihar

4 से 11 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से महाहड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी, जानिए किस तारीख को कौन से बैंक रहेंगे बंद

बिहार सहित पूरे देश में 4 से 11 दिसंबर तक बैंकों में चरणबद्ध तरीके से हड़ताल होगी। इसमें विभिन्न बैंकों के कर्मी भिन्न-भिन्न तिथियों को हड़ताल में शामिल होंगे। चार दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं पंजाब एवं सिंध बैंक के कर्मी सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंककर्मियों ने बैंकों में मानव संसाधन की अत्यधिक कमी के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन, बिहार के प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटाचलम के निर्देश पर बैंककर्मियों ने चरणबद्ध हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया, 6 को केनरा बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 7 को इंडियन बैंक व यूको बैंक, 8 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा एवं 11 को सभी निजी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

वहीं जनवरी में देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से बैंककर्मी हड़ताल करेंगे। यह 2 जनवरी, 2024 से 20 जनवरी तक होगा। 19 व 20 जनवरी को सभी बैंकों के कर्मी दो दिनी हड़ताल में शामिल होंगे। पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन, बिहार के प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने बताया कि 2 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्ष्यद्वीप में बैंक बंद रहेंगे।

3 जनवरी को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन एवं दीव में, 4 जनवरी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में, 5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में, 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणीपुरमें सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago