बिहार के सरकारी कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के लिए महीने के अंत का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस बार भी उन्हें 14 दिन पहले ही वेतन देने की घोषणा कर दी है। पिछले महीने भी दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को समय से पहले वेतन मिला था।
वित्त विभाग ने नवंबर महीने के वेतन का भुगतान 16 नवंबर 2023 से ही शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने राज्यपाल के प्रधान सचिव विधानमंडल के सचिव, हाइकोर्ट के महानिबंधक, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी और कोषागार अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में भी दुर्गापूजा को देखते हुए सरकारी कर्मियों को 15 दिन पहले वेतन दे दिया गया था। इस बार भी छठ महापर्व के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। राज्य में सभी वर्ग के सरकारी कर्मियों की संख्या करीब साढ़े नौ लाख है। सरकार के इस फैसले से इन कर्मियों को सीधा लाभ होगा।
नीतीश सरकार अक्सर पर्व-त्योहारों पर कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देती है। ताकि राज्यकर्मियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े और वे अपने परिवार के साथ खुशियों से त्योहार मना सकें।
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…