Bihar

तेजस्वी यादव ने लिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र, मनसुख मांडविया के सामने आशा कार्यकर्ताओं की तरफ से रखी ये मांग

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को एक बार फिर पत्र लिखा है. इस बार तेजस्वी यादव ने पत्र के जरिए केंद्र सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की मांग की है. तेजस्वी यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखा है कि आशा समुदाय स्तर पर जन-जन को जोड़ने के लिए एक कड़ी के रूप में कार्यरत है. आशा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक 1000 लोगों की आबादी के बीच स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम करती है.

मरीजों को सेवा प्रदान करने में आशा की अहम भूमिका

तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दिये जाने वाले महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं (जननी बाल सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु कार्यक्रम परिवार नियोजन कार्यक्रम इत्यादि) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों (कालाजार, यक्ष्मा, मलेरिया एवं कुष्ठ इत्यादि) में भी समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मरीजों को सेवा प्रदान करने में आशा अहम भूमिका निभा रही है.

आशा एवं आशा फैसिलिटेटर तय प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए

तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सहभागिता और समुदाय को सेवाओं से जोड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है, लेकिन वर्षों पहले विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि की दर में समुचित वृद्धि नहीं की गयी है. इस संबंध में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की ओर से समय-समय पर मांग की जा रही है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संलग्न सूची अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों अंतर्गत आशा को देय प्रोत्साहन राशि में समुचित वृद्धि नहीं हो सकी है. ऐसे में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर तय प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए.

प्रोत्साहन राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 करने का निर्णय

बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त अपनी ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 करने का निर्णय लिया है. कमरतोड़ महंगाई, केंद्र द्वारा प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं करने एवं एनएसएम के विभिन्न मदों में आशा प्रोत्साहन दर कम होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

16 मिनट ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

27 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

2 घंटे ago

14 और 15 तारीख को पटना में ही रहें, बिहार में नए सीएम के ऐलान से पहले NDA के विधायकों के लिए फरमान

बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…

2 घंटे ago

बिहार के स्कूलों में डेढ़ लाख टैब लेकिन हाजिरी नील बटे सन्नाटा, सरकारी पैसों की बर्बादी क्यों

बिहार के विद्यालयों में डिजिटल इंडिया के अभियान के बेसिक में ही पलीता लगा हुआ…

3 घंटे ago

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा, नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते PM

बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह…

4 घंटे ago