Samastipur

दलसिंहसराय में दुकान से लौट रहे स्वर्ण कारोबारी से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव में मंगलवार की शाम स्वर्ण कारोबारी से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि दलसिंहसराय शहर के निवासी स्वर्ण कारोबारी स्व. राजेश्वर सोनी के पुत्र संजय सोनी उर्फ मिठू अपने एक कर्मी के साथ अपने दुकान मदुदाबाद से दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव के पास बाइक सवार हाथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी से बैग लूट लिया।

स्वर्ण कारोबारी के अनुसार बैग में 15 से 20 हजार का कटा हुआ सोने चांदी के आभूषण के साथ दुकान की चाभी था। दुकानदार ने बताया कुछ माह पहले विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाशों ने इसी तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराया था। वहीं घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है, आवेदन नही मिला है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

48 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago