Bihar

बिहार जातीय गणना रिपोर्ट पर सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान येचुरी ने केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। जातीय गणना के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोप को लेकर येचुरी ने कहा कि  विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा है कि बिहार सरकार ने यह कैसे करवा लिया, इसलिए तो इस तरह की बातें कह रहे हैं। अगर सही में किसी भी समाज की आपको फ़िक्र थी तो पिछले 10 सालों में आपने क्यों नहीं करवाया। येचुरी ने कहा है कि बिहार सरकार ने डाटा जारी किया है, सरकार ने अपनी जिम्मेदारी के साथ ही रिलीज किया होगा। हम कैसे कुछ बोलें।

सीताराम येचुरी ने कहा कि बिहार में जो जातीय गणना की गई है, उससे सब कुछ साफ हो गया है। हम तो चाहते ही थे कि जाति आधारित गणना हो। साथ ही येचुरी ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आखिर बीजेपी देश भर में जातीय जनगणना क्यों नहीं करा रही है?

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों के लिए केंद्र सरकार कभी भी कोई काम नहीं कर सकी, यह बात भी सामने आ गयी है। भाजपा के लोग भले भी कुछ कहें कभी भी पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लिए उन्होंने काम नहीं किया है। बिहार में यह सामने आ ही गया है कि किस वर्ग के लोग आर्थिक रूप से कितने पिछड़े हैं और बिहार सरकार इसके आधार पर काम करेगी।

वहीं येचुरी ने आरोप लगाया कि लगातार केंद्र में बैठी हुई सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने की काम कर रही है। जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, वह देश की जनता देख रही है। निश्चित तौर पर केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार जो कर रही है, ऐसा पहले कभी देश में नहीं हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

24 घंटे ago