सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान येचुरी ने केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। जातीय गणना के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोप को लेकर येचुरी ने कहा कि विपक्ष को यह हजम नहीं हो रहा है कि बिहार सरकार ने यह कैसे करवा लिया, इसलिए तो इस तरह की बातें कह रहे हैं। अगर सही में किसी भी समाज की आपको फ़िक्र थी तो पिछले 10 सालों में आपने क्यों नहीं करवाया। येचुरी ने कहा है कि बिहार सरकार ने डाटा जारी किया है, सरकार ने अपनी जिम्मेदारी के साथ ही रिलीज किया होगा। हम कैसे कुछ बोलें।
सीताराम येचुरी ने कहा कि बिहार में जो जातीय गणना की गई है, उससे सब कुछ साफ हो गया है। हम तो चाहते ही थे कि जाति आधारित गणना हो। साथ ही येचुरी ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आखिर बीजेपी देश भर में जातीय जनगणना क्यों नहीं करा रही है?
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों के लिए केंद्र सरकार कभी भी कोई काम नहीं कर सकी, यह बात भी सामने आ गयी है। भाजपा के लोग भले भी कुछ कहें कभी भी पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लिए उन्होंने काम नहीं किया है। बिहार में यह सामने आ ही गया है कि किस वर्ग के लोग आर्थिक रूप से कितने पिछड़े हैं और बिहार सरकार इसके आधार पर काम करेगी।
वहीं येचुरी ने आरोप लगाया कि लगातार केंद्र में बैठी हुई सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने की काम कर रही है। जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, वह देश की जनता देख रही है। निश्चित तौर पर केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार जो कर रही है, ऐसा पहले कभी देश में नहीं हुआ था।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…